Gonda : बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद प्रति घंटे बढ़ रहा घाघरा का जलस्तर, आसपास के ग्रामीणों की बढ़ सकती परेशानियां
गोंडाPublished: Jul 05, 2023 04:01:09 pm
पड़ोसी देश नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश होने से नदियों का जल स्तर बढ़ रहा है। ऐसे में सरयू और घाघरा के किनारे बसे गांव में बाढ़ के खतरे से इनकार नहीं किया जा सकता है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्रामीण भी सतर्क हो गए हैं। सुरक्षित स्थानों पर जाने की तलाश में जुट गए हैं। घाघरा का जलस्तर प्रति घंटे बढ़ रहा है।


नाव से नदी पार करते लोग
नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश का पानी सरयू नदी में पहुंचने से जलस्तर में तेजी से इजाफा होने लगा है। ऐसे में जल्द ही बाढ़ की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। तटीय क्षेत्र के आसपास रहने वाले ग्रामीण परेशान हैं। वह सुरक्षित ठिकानों की तलाश में जुट गए हैं। हालांकि 2 दिनों से जलस्तर स्थिर है।