अरगा ब्रांड के उत्पादों की बढ़ी मांग, जानिए इसकी विशेषता
गोंडाPublished: Nov 09, 2023 07:40:54 pm
यूपी के इस जिले में महिलाएं अब इतिहास रच रही हैं। अरगा नाम से बने उत्पाद की डिमांड बढ़ने से अब विकास भवन में महिलाओं ने एक स्टोर खोला है। जानते हैं इसकी विशेषता


बीजेपी सांसद और डीएम ने अरगा ब्रांड के उत्पाद का किया निरीक्षण
गोंडा जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने एक नया इतिहास रच दिया है। अरगा ब्रांड के नाम से बने इन उत्पादों की शुद्धता के कारण उनकी मांग बढ़ने लगी है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अगरबत्ती, अचार, मुरब्बा पापड़ सहित करीब दो दर्जन से अधिक घरेलू उत्पादों का निर्माण कर रही है। दीपावली पर्व के अवसर पर इनकी मांग बढ़ने से विकास भवन में एक स्टोर महिलाओं ने खोल दिया है।