scriptGonda Lightning fell from the sky son died father injured silence spre | Gonda News: आसमान से गिरी बिजली, बेटे की मौत पिता घायल, बुझ गया घर का चिराग, गांव में पसरा सन्नाटा | Patrika News

Gonda News: आसमान से गिरी बिजली, बेटे की मौत पिता घायल, बुझ गया घर का चिराग, गांव में पसरा सन्नाटा

locationगोंडाPublished: Sep 18, 2023 08:57:44 am

Submitted by:

Mahendra Tiwari

Gonda News : यूपी के गोंडा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में कम कर रहे। बेटे की मौत हो गई है। जबकि पिता गंभीर रूप से झुलस गया है। उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पल भर में एक हंसता खेलता परिवार के घर का दीपक बुझ गया। मां का रो रो कर बुरा हाल पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है।

img-20230918-wa0001.jpg
बेटे की मौत के बाद मां का रो रो कर बुरा हाल
Gonda News: आसमान से गिरी आफत ने पल भर में कोहराम मचा दिया। पूरे गांव में मातम का माहौल है। खेत में कम कर रहे एक युवक पर आकाशीय बिजली गिरने से घटनास्थल पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसके साथ काम कर रहा पिता गंभीर रूप से झुलस गया है। घर पर सूचना पहुंचते ही कोहराम मच गया। पिता को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.