scriptGonda : Minister Nitin Aggarwal said- India alliance is directionless, | Gonda : मंत्री नितिन अग्रवाल बोले- इंडिया गठबंधन दिशाहीन, सपा और बसपा को लेकर क्या कह दिया? | Patrika News

Gonda : मंत्री नितिन अग्रवाल बोले- इंडिया गठबंधन दिशाहीन, सपा और बसपा को लेकर क्या कह दिया?

locationगोंडाPublished: Sep 10, 2023 11:07:45 pm

Submitted by:

Mahendra Tiwari

प्रदेश सरकार के आबकारी मद्य निषेध राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल गोंडा जिले में व्यापारी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए इंडिया गठबंधन बसपा सपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। वहीं प्रधानमंत्री की उपलब्धियां और G20 सम्मेलन की सराहना करते हुए कहां सिर्फ आयोजन ही नहीं भारत को अध्यक्षता करने का मौका मिला।

 

 

img-20230910-wa0011.jpg
यूपी सरकार के आबकारी मद्य निषेध राज्य मंत्री ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण देती है। सपा और बसपा ने व्यापारी और प्रदेश को लूटने का काम किया है। इंडिया गठबंधन दिशाहीन है। उनके पास प्रधानमंत्री पद का कोई चेहरा नहीं है। और ना ही उनकी हिम्मत है। कि वह प्रधानमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दें।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.