scriptGonda News: A gang of robbers led by a fat woman exposed by the public | Gonda News : मोटी महिला के नेतृत्व में चलता लुटेरों का गिरोह, पब्लिक ने खोली पोल किया पुलिस के हवाले | Patrika News

Gonda News : मोटी महिला के नेतृत्व में चलता लुटेरों का गिरोह, पब्लिक ने खोली पोल किया पुलिस के हवाले

locationगोंडाPublished: Jun 24, 2023 05:13:36 pm

Submitted by:

Mahendra Tiwari

शहर में एक मोटी महिला लुटेरों के गैंग की सरगना है। इनके लूट के तौर-तरीकों को जानकर आप हैरान हो जाए। यह लोग सिर्फ लूट ही नहीं लोगों को झांसे में लेकर ठगने का का काम करते हैं। जिसमें मुख्य भूमिका मोटी महिला की होती है। सीधे- साधे भोले भाले लोगों को अपना शिकार बनाना इनका काम है। कल हुई घटना में एक अधिवक्ता समेत 2 लोग चाकू और ब्लड के हमले में घायल हुए हैं।

img-20230624-wa0003.jpg
आरोपियों को पकड़ कर ले जाती पुलिस
शहर में मोटी महिला के नेतृत्व में इनका गैंग शहर में कई घटनाओं अंजाम दे चुका है। इनके लूट करने का तरीका समय-समय पर बदलता रहता है। कभी मोटी महिला अकेले किसी महिला को ठगी का शिकार बना लेती है। गैंग के अन्य सदस्य आस- पास रहते हैं। पहले यह लोग आपस में बीच सड़क पर झगड़ा करने लगते है। इसी बीच कोई अनजान राहगीर इन्हें समझाने पहुंचता है। यह सभी लोग आपस में लड़ाई बंद कर उस व्यक्ति पर टूट पड़ते हैं। वह जो भी कुछ लिए रहता है। मिनटों में छीन कर गायब हो जाते हैं।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.