script

घर में चल रही शादी की तैयारी, बारातियों के भोज के लिए आए एक लाख से अधिक कीमत के बकरे चुरा ले गए चोर

locationगोंडाPublished: Nov 26, 2022 11:10:50 am

Submitted by:

Mahendra Tiwari

एक मुस्लिम परिवार में शादी की तैयारी चल रही थी। बारातियों के भोज के लिए एक लाख दो हजार रुपए के 12 बकरे मंगाए गए थे। जब घर वाले सो गए तो चोर बकरी चुरा ले गए।

थाना इटियाथोक,थाना इटियाथोक

थाना इटियाथोक

गोंडा जनपद के इटियाथोक थाना की ग्राम पंचायत ज्ञाना पुर के मजरा खरिहा निवासी कमालुद्दीन के बेटी की शादी 5 दिसंबर को होनी है। परिवार के लोग शादी की तैयारियां कर रहे थे। लड़के पक्ष वाले की मांग पर कमालुद्दीन ने बारातियों के भोज के लिए 12 बकरे मंगाए थे। इन बकरों को घर के बाहर एक बरामदे में रखा गया था। जहां पर उन्हें चारा पानी दिया जा रहा था। जब परिवार के सभी लोग सो गए तो अज्ञात चोरों द्वारा बकरे को चुरा ले गए। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो देखा कि बरामदे से सभी बकरे गायब थे। परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। गृह स्वामी ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाने पर तहरीर दिया है। थानाध्यक्ष इटियाथोक करुणाकर पांडे ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8ftrn7
चोरों ने एक ही रात्रि में थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव तीन घरों को निशाना बनाया

गोंडा जनपद के इटियाथोक थाना क्षेत्र के कई गांव में चोरों ने एक ही रात्रि में कई बकरी पालकों के घरों को अपना निशाना बनाया और बकरियां चुरा ले गए। चोरों ने अपना अगला निशाना करमडीह कला गांव निवासी नबील के घर को बनाया। पीड़ित परिजनों के अनुसार चोर यहां से तीन बकरियां चुरा ले गए। चोरों ने तीसरी वारदात अहिरौलिया गांव में अंजाम दिया। यहां गंगाराम सोनकर के मड़हे में बंधी दो बकरियां चोर खोल ले गए। पीड़ित जमालुद्दीन का कहना है कि उसके भतीजी की शादी थी। खेत में धान की दवाई चल रही थी। हम लोग रात्रि के 2: बजे तक जगते रहे। 2 बजे के बाद जब पूरा परिवार सो गया। उसी बीच चोरों ने घटना को अंजाम दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो