राजस्व वादकारी अब ना हो परेशान, 5 साल से ऊपर पुराने मामले का जल्द होगा निपटारा, ऐसे मिलेगा न्याय, जानें आसान प्रक्रिया
गोंडाPublished: Jul 01, 2023 01:04:30 pm
राजस्व न्यायालयों में मुकदमों का समय से निपटारा ना होने पर डीएम ने चिंता व्यक्त किया है। उन्होंने 5 साल से अधिक समय से लंबित वादों की सूची तैयार कराई है। इसके बाद ऐसे वादकारियो के मामलों का निपटारा करके उन्हें जल्द न्याय पिलाने का पूरा प्लान तैयार किया गया है। जानते हैं डीएम ने इसके लिए क्या पहल किया है।
जिले के राजस्व न्यायालयों में लंबित वादों का निस्तारण करने के लिए जुलाई माह से विशेष अभियान चलाया जाएगा। डीएम के आदेश पर 5 वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों की एक सूची तैयार किया गया है। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने अभियान चलाकर राजस्व मामलों का अधिक से अधिक निपटारा करने के आदेश दिए हैं।