scriptGonda Saryu-Ghaghra orgy started water entered the village39 cm above | Gonda :सरयू-घाघरा तांडव शुरु, गांव में घुसा पानी, खतरे के निशान से 39 सेंमी ऊपर, जानिए बाढ़ का फोटो शूट | Patrika News

Gonda :सरयू-घाघरा तांडव शुरु, गांव में घुसा पानी, खतरे के निशान से 39 सेंमी ऊपर, जानिए बाढ़ का फोटो शूट

locationगोंडाPublished: Aug 17, 2023 04:16:39 pm

Submitted by:

Mahendra Tiwari

Gonda : बैराजों से लगातार पानी छोड़े जाने के बाद घाघरा नदी खतरे के निशान से 39 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक 106.466 पर पहुंच गई है। जिससे नदी से सटे 20 गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। कई गांव में पानी प्रवेश कर चुका है। इन गांव में बाढ़ की त्रासदी शुरू हो गई है।

 

img-20230817-wa0003.jpg
बाढ़ पीड़ित
Gonda : नेपाल के पहाड़ी इलाकों लगातार में हो रही बारिश के कारण बैराजों से पानी छोड़े जाने के बाद घाघरा और सरयू नदी पूरे उफान पर है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार की सुबह घाघरा नदी खतरे के निशान 39 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जिससे पांच विकासखंड के 20 गांव बाढ़ के पानी से पूरी तरह से घिर गए हैं। कुछ गांव में पानी प्रवेश कर चुका है। प्रशासन ने इन गांव को हाई अलर्ट किया है। ग्रामीण सुरक्षित ठिकानों के लिए पलायन करने लगे है। हालांकि प्रशासन पानी से घिरे गांव के लोगों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का दावा कर रहा है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.