scriptबारिश ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, शहर से लेकर गांव तक जल प्रलय जैसे हालात, प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट | Heavy rain since 2 days, rain broke all records | Patrika News

बारिश ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, शहर से लेकर गांव तक जल प्रलय जैसे हालात, प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट

locationगोंडाPublished: Oct 06, 2022 09:05:55 pm

Submitted by:

Mahendra Tiwari

गोंडा जिले में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए पिछले 24 घंटों में 357 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी किया है। भीषण बारिश को देखते हुए सभी स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए।

img-20221006-wa0000.jpg
दो दिनों से हो रही भीषण बरसात से शहर से लेकर गांव तक जल प्रलय जैसे हालात दिखने लगे। मूसलाधार बारिश से एक तरफ जहां पूरा शहर पानी पानी दिख रहा है। वही शहर की गलियों और चौराहों में एक से दो फिट तक जलभराव हो गया है। शहर के निचले हिस्से की कालोनियों में घरों व दुकानों में पानी घुस गया है। नगर के जानकी नगर मोहल्ले में जलभराव के कारण कार पानी में तैरने लगी। बारिश को लेकर अगले 24 घंटे में हाई अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने गोंडा को रेड जोन में घोषित किया है। जिलाधिकारी ने शहर के जलभराव वाले स्थानों का निरीक्षण कर नगर पालिका को जलभराव से निपटने के लिए समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। बारिश के मद्देनजर सभी स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने बताया कि बारिश को लेकर पहले भी हाई अलर्ट जारी किया गया था। जनपद गोंडा में 2 दिनों से भारी बारिश हुई है। जोकि 357 मिलीमीटर से अधिक रिकार्ड की गई है। बारिश को लेकर जनपद रेड जोन में पहुंच गया है। उन्होंने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा है कि जो मकान जर्जर स्थिति में है। उसमें निवास ना करें। जिससे किसी अप्रिय स्थिति का सामना ना करना पड़े। तथा इस संदेश को एक दूसरे तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि शहर से लेकर गांव तक कहीं जलभराव की स्थिति है। तो तत्काल जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। कहा कि शहर में निरीक्षण के दौरान कई जगह भारी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई है। जिसको लेकर नगर पालिका को निर्देशित किया गया है। नगर पालिका के कर्मचारी जलभराव से निजात दिलाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

तेज हवाओं के साथ हुई तूफानी बारिश से फसलों को पहुंचा भारी नुकसान

तेज हवाओं के साथ हुई भीषण बारिश के कारण धान व गन्ना की फसलें खेतों में लेट गई हैं। जिससे काफी नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है। खरीफ की प्रमुख फसल धान कुछ किसानों का पक कर तैयार हो गई थी। वह पानी में तैर रही है। जिसको लेकर किसान काफी परेशान नजर आ रहे हैं। धान की लगभग फसलें तैयार हो चुकी थी। लेकिन मूसलाधार बारिश से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि उधर सूखे के कारण धान की फसल काफी प्रभावित हुई थी। किसी तरह निजी संसाधनों के बलबूते फसल तैयार किया गया। अब भारी बरसात होने के कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो