Kargil Vijay Diwas : सामने मौत, फिर भी अंतिम सांस तक लड़ने का शौक,जानिए एक सैनिक की जुबानी, कारगिल युद्ध की पूरी कहानी
गोंडाPublished: Jul 26, 2023 03:47:51 pm
Kargil Vijay Diwas : 26 जुलाई 1999 को लगातार 60 दिनों चलने वाला कारगिल युद्ध समाप्त हो गया। भारत के वीर सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना को परास्त कर दिया। ऐसे ही गोंडा के पूर्व सैनिक जो कारगिल युद्ध में दिव्यांग हो गए। लेकिन अब भी देश के लिए मर मिटने को तैयार हैं। कारगिल दिवस पर आज तमाम समाजसेवियों और जिलाधिकारी ने कारगिल के इस देवदूत को सम्मानित किया है। आइए जानते हैं, इस वीर सपूत से कारगिल युद्ध की कहानी उन्ही जुबानी।


पूर्व सैनिक विजय सिंह कारगिल
Kargil Vijay Diwas 2023 : जिन्होंने देश के दुश्मनों के छक्के छुड़ाए हो देश की आन बान शान के लिए अपनी जान की बाजी लगाकर अंतिम सांस लड़ने का शौक रहा पूरा शरीर गोलियों से छलनी हो गया । जनपद के ऐसे वीर सपूत विजय सिंह की जान तो बच गई पर हमेशा के लिए दिव्यांग हो गए। उसी में इनका एक पैर भी छोटा हो गया। इसके बावजूद आज भी अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए एक बार फिर अपने प्राणों की आहुति देने को तैयार है।