scriptKargil Vijay Diwas: जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर भारतीय सेना ने पाक को चटाई थी धूल | Know all facts about Kkargil War on 26 July 1999 in hindi | Patrika News

Kargil Vijay Diwas: जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर भारतीय सेना ने पाक को चटाई थी धूल

locationगोंडाPublished: Jul 26, 2018 12:53:14 pm

19 साल पहले आज ही के दिन भारत ने कारगिल युद्ध में जीत हासिल की थी।

gonda

Kargil Vijay Diwas: जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर भारतीय सेना ने पाक को चटाई थी धूल

गोण्डा. 19 साल पहले आज ही के दिन भारत ने कारगिल युद्ध में जीत हासिल की थी। जिसकी ख़ुशी में हम भारतीय हर साल कारगिल दिवस या विजय दिवस मनाते हैं। करीब दो महीने तक चला कारगिल युद्ध भारतीय सेना के साहस और जांबाजी का ऐसा उदाहरण है जिस पर हर देशवासी को गर्व होना चाहिए। करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर कारगिल में लड़ी गई इस जंग में देश ने लगभग 527 से ज्यादा वीर योद्धाओं को खोया था वहीं 1300 से ज्यादा घायल हुए थे। इस उपलक्ष्य में गोंडा में भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजना किया गया। युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। आइये जानते हैं कारगिल युद्ध का पूरा घटना क्रम

जानिए कारगिल जंग पूरा घटनाक्रम –

3 May, 1999 : एक चरवाहे ने भारतीय सेना को कारगिल में पाकिस्तान सेना के घुसपैठ कर कब्जा जमा लेने की सूचनी दी।

5 May : भारतीय सेना की पेट्रोलिंग टीम जानकारी लेने कारगिल पहुंची तो पाकिस्तानी सेना ने उन्हें पकड़ लिया और उनमें से 5 की हत्या कर दी।

9 May : पाकिस्तानियों की गोलाबारी से भारतीय सेना का कारगिल में मौजूद गोला बारूद का स्टोर नष्ट हो गया।

10 May : पहली बार लदाख का प्रवेश द्वार यानी द्रास, काकसार और मुश्कोह सेक्टर में पाकिस्तानी घुसपैठियों को देखा गया।

26 May : भारतीय वायुसेना को कार्यवाही के लिए आदेश दिया गया।

27 May : कार्यवाही में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के खिलाफ मिग-27 और मिग-29 का भी इस्तेमाल किया और फ्लाइट लेफ्टिनेंट नचिकेता को बंदी बना लिया।

28 May : एक मिग-17 हैलीकॉप्टर पाकिस्तान द्वारा मार गिराया गया और चार भारतीय फौजी मरे गए।

1 June : एनएच- 1A पर पकिस्तान द्वारा भरी गोलाबारी
5 June : पाकिस्तानी रेंजर्स से मिले कागजातों को भारतीय सेना ने अखबारों के लिए जरी किया, जिसमें पाकिस्तानी रेंजर्स के मौजूद होने का जिक्र था।
6 June : भारतीय सेना ने पूरी ताकत से जवाबी कार्रवाई शुरू
9 June : बाल्टिक क्षेत्र की 2 अग्रिम चौकियों पर भारतीय सेना द्वारा फिर से कब्जा
11 June : भारत ने जनरल परवेज मुशर्रफ और आर्मी चीफ लेफ्टीनेंट जनरल अजीज खान से बातचीत का रिकॉर्डिंग जारी किया, जिससे जिक्र है कि इस घुसपैंठ में पाक आर्मी का हाथ है।
13 June : भारतीय सेना ने द्रास सेक्टर में तोलिंग पर कब्जा कर लिया।
15 June : अमेरिकी राष्ट्रपति बिल किलिंटन ने परवेज मुशर्रफ से फोन पर कहा कि वह अपनी फौजों को कारगिल सेक्टर से बहार बुला लें।
29 June : भारतीय सेना ने टाइगर हिल के नजदीक दो महत्त्वपूर्ण चौकियों पोइंट 5060 और पोइंट 5100 को फिर से कब्जा लिया।
2 July : भारतीय सेना ने कारगिल पर तीन तरफ से हमला बोल दिया।
4 July : भारतीय सेना ने टाइगर हिल पर पुनः कब्जा पा लिया।
5 July : भारतीय सेना ने द्रास सेक्टर पर पुनः कब्ज़ा किया। इसके तुरंत बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने बिल किलिंटन को बताया कि वह कारगिल से अपनी सेना को हटा रहें है।
7 July : भारतीय सेना ने बटालिक में स्तिथ जुबर हिल पर कब्जा पा लिया।
11 July : पाकिस्तानी रेंजर्स ने बटालिक से भागना शुरू कर दिया।
14 July : प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने ऑपरेशन विजय की जीत की घोषणा कर दी।
26 July : पीएम ने इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाए जाने का किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो