scriptUP Chunav 2022 में अखिलेश यादव कितनी महिलाओं को देंगे टिकट, समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने किया खुलासा | National President of Samajwadi Mahila Sabha Juhi Singh in gonda | Patrika News

UP Chunav 2022 में अखिलेश यादव कितनी महिलाओं को देंगे टिकट, समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने किया खुलासा

locationगोंडाPublished: Sep 12, 2021 06:52:13 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

UP Chunav 2022- समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने गोंडा में कहा कि समाजवादी सरकार में महिलाओं का स्थान हमेशा ही सुरक्षित रहा है

National President of Samajwadi Mahila Sabha Juhi Singh in gonda

गोंडा. UP Chunav 2022- भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े हैं। इन अपराधों के प्रति सरकार संवेदनहीन है। जब अपराध हो जाते हैं, तब अधिकारियों को बचाया जाता है। मुख्यमंत्री उड़न खटोला से आते हैं और चले जाते हैं। कहते हैं कि हमने महिला अपराधों की रोकथाम के लिए ऐतिहासिक काम किया है। यह कहना है कि समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह का। जूही सिंह गोंडा के कर्नलगंज में पत्रकारों से मुखातिब थीं। उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में महिलाओं का स्थान हमेशा सुरक्षित रहा है।
आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी कितनी सीटों पर महिला प्रत्याशी उतारेगी? इस सवाल के जवाब में जूही सिंह ने कहा कि हर प्रत्याशी को उसकी काबिलियत के हिसाब से टिकट दिया जाएगा। यदि हमें विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलता है तो इसका यह कतई मतलब नहीं है कि हम पार्टी के लिए महत्वहीन हो गए हैं।
juhi_singh.jpg
बूथ स्तर तक सपा कार्यकर्ता संघर्ष कर रहे हैं- जूही सिंह
बहुजन समाजवादी पार्टी के नेता सतीश चंद्र मिश्र के बयान कि इस बार बसपा व बीजेपी के बीच में चुनाव होगा, इस पर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि ऐसे लोग बोलते रहते हैं। बूथ स्तर तक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता संघर्ष कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर हम लोग कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम कर रहे हैं। कौन क्या कह रहा इससे मुझे कोई मतलब नहीं है।
ओवैसी और प्रियंका पर बोलीं
ओवैसी फैक्टर पर बोलते हुए कहा कि हमारा संगठन इतना मजबूत है कि वह भी आएंगे और चले जाएंगे। कमल भी मुरझायेगा जाएगा। प्रियंका गांधी के यूपी दौरे को लेकर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वह पहले भी चुनाव में दौरा कर चुकी हैं। फिलहाल महिला हैं। उनका सम्मान करना चाहिए। यहां कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो