script

बच्चों के विवाद में आपस में भिड़े दोनों पक्ष, 6 घायल

locationगोंडाPublished: Sep 15, 2018 02:04:04 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

बच्चों के विवाद में दो पक्ष ही आपस में भिड़ गए और झगड़ने के दौरान जमकर लाठी डंडे भी चलाए गए।

parents fight in dispute of children

बच्चों के विवाद में आपस में भिड़े दोनों पक्ष, 6 घायल

गोंडा. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में कुछ बच्‍चों में मामूली विवाद हो गया। जब इस विवाद की सूचना बच्चों के परिजनों को मालूम हुई तो दोनों बच्चों के परिजन ही आपस में झगड़ने लगे। दोनों पक्ष आपस में इस तरह भिड़े कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से कुल 6 लोग घायल हुए हैं। जैसे ही यह सूचना पुलिस के मिली तो सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को दर्ज कर कुछ लोगों को अपनी हिरासत में ले लिया है।

यह है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में घटी इस घटना से इलाके में हड़कम्प मचा हुआ है और वहां के लोग एक दूसरे से बात कर रहे हैं कि कैसे लोग हैं जो बच्चों के विवाद में इतनी बुरी तरह खुद ही लड़ने लगे आखिरकार बच्चों को समझाया भी तो जा सकता था। दोनों पक्ष के लोग अापस में ही झगड़ने लगे। इस झगड़े में दोनों तरफ से कुल छह लोग घायल हुए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शान्त कराया और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर थाने में ले आई है।

बच्चों के विवाद में दोनों पक्ष आपस में भिड़े

यह पूरा मामला गोंडा के इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र के सांसद आदर्श ग्राम लक्ष्मणपुर लाल नगर का है। यहां बच्चों के विवाद में दो पक्ष ही आपस में भिड़ गए और झगड़ने के दौरान जमकर लाठी डंडे भी चलाए गए। जिससे दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। जब स्‍थितियां अनियत्रिंत देख कर स्‍थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। तब मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं इस पूरे मामले में सीओ सिटी का कहना है बच्चों के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो