scriptपहले गन्ने के खेत में फिर पेड़ से बांध कर महिला के साथ किया…पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज | people beat woman in gonda news in hindi | Patrika News
गोंडा

पहले गन्ने के खेत में फिर पेड़ से बांध कर महिला के साथ किया…पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

गोंडा में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।

गोंडाAug 12, 2019 / 10:07 am

आकांक्षा सिंह

lucknow

पहले गन्ने के खेत में फिर पेड़ से बांध कर महिला के साथ किया…पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज

गोंडा. गोंडा में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। थाना नवाबगंज क्षेत्र के रहेली गांव में एक महिला को बच्चा चोरी के शक में पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई की गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को किसी तरह भीड़ से मुक्त कराया। मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

क्या है पूरा मामला

घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के रहेली गांव की है जहां ग्रामीणों ने खेत में छिपी एक महिला को बच्चा चोरी के शक में पकड़कर पेड़ से बांध दिया। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने बताया कि भाई लाल पुरवा में शनिवार की शाम गन्ने के खेत में छिपी एक महिला को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था और बच्चा चोरी का संदेह जताते हुए पेड़ से बांधकर जमकर पीटा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की बात की जा रही है। पुलिस महिला को पकड़कर थाने में लाई है और उसका उपचार कराया जा रहा है। पूछताछ में पता चला है कि वह थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव की निवासी है। एसपी के अनुसार महिला के पिता आबिद अली की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो