शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी पूर्व प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, सरकारी धन के बल पर ऐसे फेरा मायाजाल
गोंडा शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी पूर्व ग्राम प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर कर लिया है। पुलिस को चकमा देकर दुष्कर्म का अभियुक्त 5 माह से फरार चल रहा था।
गोंडा
Updated: April 04, 2022 05:50:05 pm
प्रकरण मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। यहां के निवासी आरोपी पूर्व प्रधान रामनेवास उर्फ नान्हू ने क्षेत्र की एक युवती से शौचालय का चेक देकर उससे मेल मिलाप बढ़ाया। फिर शादी का झांसा देकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। युवती जब गर्भवती हो गई। तब आरोपी ने गर्भपात कराने के लिए उसके ऊपर दबाव बनाया। जब वह नहीं मानी तो उसे मारा पीटा गया। पूर्व प्रधान के यातना से परेशान पीड़िता ने प्रधान पर मनिकापुर कोतवाली में दुराचार सहित विभिन्न धाराओं में पांच माह पूर्व मुकदमा पंजीकृत कराया था। तब से आरोपी पूर्व ग्राम प्रधान अपने प्रभाव के बल पर पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। बताया जाता है कि पीड़िता इस मामले में कई बार पुलिस के उच्चाधिकारियों से मिल चुकी थी। जिस पर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने मनिकापुर कोतवाली पुलिस को कड़े निर्देश दिए थे। अंततः आरोपी ग्राम प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत पांच माह से फरार चल रहे दुष्कर्म के इनामी अपराधी रामनिवास उर्फ नान्हे को मनिकापुर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। दुष्कर्म के मामले में यह अभियुक्त फरार चल रहा था। जनपद में मिशन शक्ति का अभियान ऐसे चलता रहेगा। ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। इन्हें ना सिर्फ पकड़कर जेल भेजा जाएगा। बल्कि प्रभावी कार्यवाही करते हुए इन्हें सजा भी दिलाई जाएगी।

पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
