गोंडा

9 सितम्बर को इन राशियों पर होगा शनि का प्रभाव, अच्छा या बुरा जानने के लिए पढ़े यह राशिफल

शनिदेव हमेशा की तरह इस बार भी सभी लोगों को उनकी राशि के अनुसार ही न्याय देंगे।
 

गोंडाSep 08, 2018 / 10:33 pm

Mahendra Pratap

6 सितम्बर से इन राशियों पर होगा शनि का प्रभाव, अच्छा या बुरा जानने के लिए पढ़े यह राशिफल

गोंडा. ज्योति शास्त्रों शनिदेव के कई नाम जैसे मन्दगामी, सूर्य-पुत्र, शनिश्चर और छायापुत्र भी है। शनिदेव को मकर, और कुम्भ का राशि स्वामी कहा जाता है। इसके अलावा शनि सूर्य, चन्द्र, मंगल को शत्रु, बुध, शुक्र को मित्र तथा गुरु को सम मानते हैं। शनि को शारीरिक रोगों में वायु विकार, कंप, हड्डियों और दंत रोगों का कारक कहते हैं। शनिदेव को न्याय का देवता भी माना जाता है वह किसी के साथ गलत न्याय नहीं करते हैं। वह लोगों को राशि के अनुसार ही लोगों को न्याय देते हैं।

गोंडा निवासी ज्योतिषाचार्य दिनेश दुवे ने बताया है कि 9 सितम्बर से सभी राशियों पर शनि का प्रभाव पड़ने वाला है। हमेशा की तरह इस बार भी शनिदेव सभी लोगों को उनकी राशि के अनुसार ही न्याय देंगे। अब ये तो राशिफल ही तय करेगा कि किसके साथ अच्छा होने वाला है या फिर बुरा। इसके साथ ही बताया है कि शनि अभी धनु राशि में हैं और इसी राशि में ही रहेंगे। ऐसे जो लोग काफी दिनों से परेशान हैं। उनको बहुत जल्द ही अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जिन राशि वालों से शनिदेव नाराज है उनको को कुछ न कुछ सजा तो मिलना तय है।

अच्छा या बुरा जानने के लिए पढ़ें राशिफल

मेष राशि

आपको अजनबी लोगों का सहयोग मिल सकता है। अकारण पर पड़ने वाले व्यवधान से लाभ मार्ग प्रभावित होगा। परिश्रम की आवश्यकता है। आपके लिए सक्रिय हुए विरोधी भी परास्त होंगे। निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी। कोई शुभ समाचार आपके उत्साह को बढ़ाएगा।

वृषभ राशि

कुछ आर्थिक और पारिवारिक संकोच आपको दबाव में रखेंगे। अधिक उत्साह और तत्परता से कार्य बिगड़ सकते हैं। शुभ संदेश भी आएगा व पुराने मित्रों से मुलाकात भी होगी। गलत तरीके से धन अर्जित न करें।

मिथुन राशि

पारिवारिक विषमताएं सिर उठा सकती हैं। मान सम्मान भी बढ़ेगा और अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति भी हो सकती है। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। परिवार की समस्याओं के संबंध में कोई गलत निर्णय लेना कठिन नहीं होगा।

कर्क राशि

आपको परिश्रम के बाद वांछित लाभ भी मिलेगा। दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। मानसिक परेशानी के चलते मन में थोड़ी शांति बनी रहेगी। कुछ अधूरे कार्य को जल्द ही निपटाने होंगे।

सिंह राशि

आप सहज ही सभी काम समय पर करते हैं। अच्छे दिनों का सहयोग मन को प्रफुल्लित करेगा। खर्च पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी।

कन्या राशि

आपको उत्सव और त्योहार में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। संतान के प्रति थोड़ा चिंतित रहेंगे। पर समझदारी से काम लेना होगा।

तुला राशि

आपकी कार्य क्षेत्र में धाक बनी रहेगी। वह एक के बाद एक मामले सुलझते चले जाएंगे। जिससे कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे। वरना समय आपको पीछे छोड़ देगा।

वृश्चिक राशि

जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक कार्यक्रमों का संचालन होगा। मानसिक उलझन के कारण सिरदर्द की आकांक्षा बनी रहेगी और फिर संतान पक्ष की चिंता रहेगी। पड़ोसियों के कारण कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

धनु राशि

वाहन और आवास संबंधी समस्याएं सामने आ सकती हैं। शुभ संदेश आने से उत्साह बढ़ेगा और मित्रों का भी सहयोग प्राप्त होगा। पर्याप्त धन संपदा हाथ में होने के बाद कुछ पारिवारिक अशांति रहेगी।

मकर राशि

मित्रों का सहयोग मिलेगा किसी चल या अचल संपत्ति का पारिवारिक विवाद निपटान आवश्यक है। पारिवारिक व्यवस्था बनाने में व्यस्त रह सकते हैं। मित्र द्वारा किए जा रहे विरोध में कमी आ सकती है।

कुंभ राशि

किसी पर व्यर्थ के संदेह व तर्क वितर्क में समय और धन को बर्बाद न करें। नियोजित कार्यक्रम भी सफल होंगे और आर्थिक लाभ का भी शुभ अवसर मिलेगा। पुराने दोस्त के आगमन से परिवार में व्यस्तता बढ़ेगी।

मीन राशि

6 सितंबर से आपका लाभकारी समय रहेगा युक्ति और व्यवहार से सब कुछ पा सकते हैं। जटिलताएं खत्म होगी और विरोधी भी परास्त होंगे। खान-पान में परहेज करना बहुत जरूरी है। जीवनसाथी से आर्थिक कारणों से दूरी रहेगी लेकिन प्रेम यथावत बना रहेगा।

शनि प्रभाव से बचने के लिए राशि अनुसार करें यह उपाय

1. मेष राशि वाले लोग हनुमान का पाठ करें व चोला चढ़ाए।

2. वृषभ राशि वाले लोग गाय को गुण खिलाएं।

3. मिथुन राशि वाले लोग पीपल के पेड़ के 51 परिक्रमा करें व तेल का दीपक जलाएं।

4. कर्क राशि वाले लोग खाना व कपड़े गरीबों में दान करें।

5. सिंह राशि वाले लोग शनिदेव का पाठ करें 5 ब्राह्मन को भोजन कराएं।

6. कन्या राशि वाले लोगों को विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और गराब बच्चों को भोजन कराएं।

7. तुला राशि वाले असहाय बुजुर्ग व मजदूरों की मदद करें और उनका आशीर्वाद लें।

8. वृश्विक राशि वाले लोग अपने घर की शान्ति के लिए सुंदरकांड का पाठ करें।

9. धनु राशि वाले लोग हल्दी व गुड़ मिश्रित जल पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं।

10. मकर राशि वाले लोग काले घोडे़ को चने खिलाएं।

11. कुंभ राशि वाले लोग भागवान शिव का जलाभिषेक करें।

12. मीन राशि वाले पीपल के पेड़ के 51 या 108 परिक्रमा करें और 11 कन्याओं के भोजन कराकर उनका आशीर्वाद लें।

Hindi News / Gonda / 9 सितम्बर को इन राशियों पर होगा शनि का प्रभाव, अच्छा या बुरा जानने के लिए पढ़े यह राशिफल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.