scriptSawan 2023 Prithvinath Temple Largest mahadev Shivling in Asia | Sawan 2023: एशिया का सबसे बड़ा शिवलिंग इस जिले में, जमीन के अंदर 64 फीट, जानिए ऊपर की लंबाई, कल से शुरू होगा जलाभिषेक | Patrika News

Sawan 2023: एशिया का सबसे बड़ा शिवलिंग इस जिले में, जमीन के अंदर 64 फीट, जानिए ऊपर की लंबाई, कल से शुरू होगा जलाभिषेक

locationगोंडाPublished: Jul 03, 2023 05:35:38 pm

Submitted by:

Mahendra Tiwari

Sawan 2023: मंगलवार से सावन मास की शुरुआत हो रही है। सावन मास में भगवान शिव को जलाभिषेक करने का विशेष महत्व है। कल से जिले के प्रमुख मंदिरों पर सुबह तड़के से जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो जाएगा। पृथ्वीनाथ मंदिर पर शिव भक्तों की अपार भीड़ जुटती है। प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली है। अधिकारियों ने मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

img-20230703-wa0014.jpg
पृथ्वीनाथ मंदिर
Sawan 2023: एशिया भर में अपनी विराटता के लिए मशहूर पांडव कालीन ऐतिहासिक शिव मंदिर पृथ्वीनाथ मंदिर और दुखहरण नाथ मंदिर पर मंगलवार सुबह तड़के से जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इन दो मंदिरों पर जलाभिषेक के लिए पड़ोसी देश नेपाल तक से कांवरिया आते हैं। जिले के आला अधिकारियों ने मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए हैं। ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी ना होने पाए।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.