script

ऐसे बढ़ाएं अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता करें इन फलों का सेवन जाने विशेषज्ञों की राय, बरसात के सीजन में ना रहे बीमारियों का खतरा

locationगोंडाPublished: Jun 28, 2022 08:20:16 pm

Submitted by:

Mahendra Tiwari

गोंडा बरसात का सीजन आते ही तमाम संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका प्रबल हो जाती है। खासतौर से सर्दी जुखाम बुखार मच्छर जनित बीमारियां फैलती है। आयुर्वेद के विशेषज्ञों का कहना है कि हमें तभी कोई रोग होता है जब हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है।

img-20220628-wa0008.jpg
प्रदेश के गोंडा जनपद के बाबू ईश्वर सरण जिला चिकित्सालय के आयुष विभाग में तैनात आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ शिव प्रसाद वर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में आम का सीजन चल रहा है। वैसे आम को फलों का राजा कहा जाता है। आम के फलों में विशेष पोषक तत्व पाए जाते हैं। आम में भरपूर मात्रा में आयरन कैल्शियम पोटेशियम मैग्नीशियम सहित विभिन्न मात्रा में अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। आम को बहुत ताकतवर फल माना जाता है। ऐसे में इसे क्षमता के अनुसार सेवन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना कॉल से लेकर अब तक लोगों में आयुर्वेद के प्रति विश्वास व रुझान बढ़ा है। सबसे खास बात यह है इन दवाओं का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। कोरोना जैसी घातक बीमारियों में आयुर्वेद का काढ़ा काफी सहायक सिद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि गर्मी से जब बरसात का मौसम आता है। तो लोगों का अग्नि बल यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता प्राकृतिक रूप से कमजोर होता होती है। ऐसे में प्रयास करना चाहिए कि जब भूख लगे तभी खाना खाना चाहिए। साथ ही साथ कोई गरिष्ठ भोजन ना करें। क्यों कि इन भोजन को पचाने में आंत को काफी मेहनत करना पड़ता है। मांसाहारी भोजन का सेवन बिल्कुल ना करें। बरसात के सीजन में अत्यधिक तला भूना ठेले पर चाट पकौड़ी इन भोज्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। ऐसे समय में प्रयास करें कि बिल्कुल सादा भोजन करें साथ ही साथ अपनी दिनचर्या को नियमित रखें। शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन सी वाले फलों जैसे नीबू, संतरा, आंवले का जूस का विशेष रूप से सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। तथा बीमार होने के खतरे काफी हद तक कम हो जाएंगे। अस्पताल में मिले पेट संबंधी रोगों के मरीज रक्षा राम मौर्य का कहना है। पेट में गैस जैसे रोग से काफी परेशान थे। लेकिन आयुर्वेद के इलाज से उन्हें काफी आराम मिला है। इन दवाओं के इलाज से रोग पूरी तरह से ठीक हो जाते हैं। और हमारे शरीर पर दवाओं का कोई विपरीत असर नहीं पड़ता है।

ट्रेंडिंग वीडियो