scriptसांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह ने नवाबगंज से गोण्डा तक निकाला विशाल तिरंगा संकल्प यात्रा | Trianga sankalpa yatra in gonda | Patrika News

सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह ने नवाबगंज से गोण्डा तक निकाला विशाल तिरंगा संकल्प यात्रा

locationगोंडाPublished: Aug 12, 2017 06:39:00 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह ने नवाबगंज से गोण्डा निकाला विशाल तिरंगा संकल्प यात्रा

flag

flag

गोण्डा. आजादी के 70वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के सभी लोकसभा सदस्यों को तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्र के प्रति युवाओं और कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीयता की भावना जगाने का निर्देश दिया था। जिसका अनुक्रम में सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह ने नवाबगंज से गोण्डा तक एक विशाल तिरंगा संकल्प यात्रा की अगुवाई की इस यात्रा में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता के साथ छात्रों ने हिस्सा लिया।
यात्रा ने अपने 48 किमी0 के पड़ाव में गोण्डा जिले के स्वतंत्रता सेनानियों और स्वतंत्रता आन्दोलन में शहीदों की प्रतिमाओं पर सांसद कैसरगंज ने पुष्प अर्पित किए। वजीरगंज, झंझरी एवं पड़री ब्लाक में स्थापित स्तंत्रता संग्राम सेनानी स्तम्भों के साथ जिला अस्पताल में स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू ईश्वर शरण श्रीवास्तव, गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री, शहीदे आजम भगत सिंह इण्टर कालेज में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा, लोहिया पार्क में डा0 राममनोहर लोहिया, अम्बेडकर चैराहे पर संविधान निर्माता डा0भीमराव अम्बेडकर की मूर्तियो के साथ गोण्डा के राजा देवीबख्श सिंह जिन्होने कभी अंग्रेजों की आधीनता स्वीकार नहीं की उनकी प्रतिमा पर तथा काकोरी काण्ड के नायक राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद रघुकुल विद्यापीठ में सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक विशाल सभा को भी संबोधित किया।
सभा को संबोधित करते हुए सांसद कैसरगंज ने कहा कि 1947 में देश आजाद होने के बाद कांग्रेस यह साबित करती रही कि देश को आजाद कराने में महज एक परिवार का योगदान रहा है जबकि यह देश अंग्रेजों की गुलामी से तब आजाद हुआ था जब हर गांव गली और मुहल्ले से जनता ने आगे बढ़कर स्वतंत्रता आन्दोलन की अगुवाई की थी। पूरे देश में इस आन्दोलन के कारण लाखों बहने विधवा हुई थी लाखों की संख्या में बच्चे अनाथ हुए थे तब हमें आजादी मिली थी।
उन्होंने कहा कि 1984 में जब लोकसभा में भाजपा के दो सदस्य थे तब स्व. राजीव गांधी ने भाजपा पर तंज कसते हुए वकतब्य दिया था कि भाजपा हम दो हमारे दो में विश्वास करती है लेकिन आज देश की जनता ने कांग्रेस के इस घमंड को तोड़ते हुए मोदी जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई और देश के 18 प्रान्तों में भाजपा की सरकारें काम कर रही हैं। अब हम कह सकते हैं कि कांग्रेस ने जिस प्रकार देश की जनता को भ्रमित करके 60 सालों तक लूट और भ्रष्टाचार का शासन चलाया उसकी असलियत जनता समझ चुकी है और धीरे-धीरे अपने मताधिकार का प्रयोग करके जनता देश को कांग्रेस मुक्त करती जा रही है।
सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री का मानना है कि कुछ काम सरकारें करेगी लेकिन विकसित समाज का निर्माण करने का अधिकार जनता के हाथ में है अगर जनता इस बात का संकल्प लेती है कि उसे देश में स्वच्छता लानी है तो एक दिन में हमारे देश की जनता भारत को विकसित देश की श्रेणी में खड़ा कर देगी अगर जनता यह संकल्प ले कि भ्रष्टाचारियों को बेनकाब करेगी तो एक दिन में इस देश से भ्रष्टाचार रूपी राक्षस को समाप्त किया जा सकता है। सांसद कैसरगंज ने जनता से अपील करते हुए आग्रह किया कि आज समूचा विश्व हमारे प्रधानमंत्री का अंगुली पकड़कर चलने के लिए लालायित है तो इस देश की जनता का धर्म है कि वह अपने प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात करे। जनसभा को विधायक पल्टूराम, विधायक बावन सिंह, विधायक प्रेमनरायन पाण्डेय व विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने संबोधित किया और इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकान्त तिवारी व अकबाल बहादुर तिवारी, पूर्व जिलापंचायत सदस्य नानबच्चा पाण्डेय, भाजपा नेता अम्बरीश दत्त सिंह, अनिल पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख छपिया बिन्द्रा प्रसाद शुक्ल, जिलापंचायत सदस्य सहबान अली, सूर्यनरायन तिवारी, डा0 रंजन शर्मा, जिलापंचायत सदस्य संतोष मिश्र, जिलापंचायत सदस्य भवानीभीख शुक्ल, पूर्व जिलापंचायत सदस्य मैन मिश्र, महामंत्री विष्णूप्रताप नरायन सिंह, भाजपा नेता गौरव सिह, भाजपा नेता आशीष मिश्र, बब्बू ओझा, रामगोपाल अवस्थी, इमरान खान, राजेश चैबे, सूर्यनरायन मिश्र, ज्योति पाण्डेय, परमेश्वर सिंह, अशोक शुक्ल, अशोक सिह, सुनील सिंह, आदि मंच पर मौजूद थे मंच का संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता के0के0 श्रीवास्तव ने किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो