scriptप्रेम प्रसंग में हुए तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी का साथी गिरफ्तार रेलवे में गैंगमैन के पद पर दोनों एक साथ थे तैनात | triple-murder-in-gonda | Patrika News

प्रेम प्रसंग में हुए तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी का साथी गिरफ्तार रेलवे में गैंगमैन के पद पर दोनों एक साथ थे तैनात

locationगोंडाPublished: Nov 27, 2021 06:36:31 pm

Submitted by:

Mahendra Tiwari

गोंडा नगर कोतवाली क्षेत्र में हुए तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी रेलवे में गैंगमैन के पद पर बरुआ चक स्टेशन पर तैनात है। तथा हत्या आरोपी अशोक कुमार का अभिन्न मित्र है। पुलिस की पड़ताल में उसके शामिल होने के साक्ष्य मिले हैं।

sp_gonda.jpeg
पुलिस की विवेचना में प्रकाश में आए अभियुक्त शत्रुघन पुत्र मुक्तिनाथ महाराजगंज जनपद के निचलौल थाना के गांव रूदौली का मूल निवासी है। रेलवे में अशोक के साथ गैंगमैन के पद तैनात था।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया पूछताछ किए जाने पर शत्रुघ्न ने बताया कि वह तथा अशोक कुमार रेलवे में गैंगमैन के पद पर तैनात थे। तथा एक साथ रहकर नौकरी करते थे। अशोक कुमार जिस लड़की की हत्या किया है। वह उस लड़की से बहुत प्यार करता था। तथा शादी करना चाहता था। लेकिन लड़की व उसके परिवार वाले शादी करने से मना कर दिए थे।
जिससे वह काफी परेशान रहता था। तथा उसने मुझसे लड़की व उसके पूरे परिवार की हत्या करने की बात बतायी थी। जिसकी प्लानिंग वह काफी दिनों से कर रहा था। विगत 15 दिनों में उसने बैंक से काफी पैसा निकाला था। जिसका प्रयोग घटना से पूर्व किया था व बाद में भी करने वाला था। मैं उसके कहने पर उसके साथ जाकर घटना में उपयोग में लाए गए सामानों को खरीदवाया था। उसने घटना करने से पूर्व एक नया सिम लिया था। इसकी हमे जानकारी थी। एंव सम्पूर्ण घटना की भी जानकारी हमें पहले से थी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।घटना में उपयोग किए गए कुल्हाड़ी, चाकू, गन इलेक्ट्रिक शार्ट देने की मशीन डंडा व रस्सी की खरीदारी पिछले एक महीने में अमेजॉन व फ्लिपकार्ट के माध्यम से तथा ऑफलाइन से की है। घटना करने से पहले उसने एक नया सिम 18 नवंबर को खरीदा था। घटना करने के बाद उस सिम को बंद कर दिया। इस तरह से यह दोनों लोग घटना की पूरी योजना बना रहे थे। 24 तारीख को उसने सारे सामान इकट्ठा कर इतनी बड़ी वारदात कर दी। इनको गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। मुझे कुछ और इनपुट मिले हैं। मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए 12 टीमें गठित की गई हैं। पूरे प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है। अन्य भी जो लोग यदि इसमें शामिल होंगे वह भी प्रकाश में आएंगे। हमारी टीम में प्रदेश व प्रदेश के बाहर तलाश में जुटी है जल्द ही हम मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो