scriptबाजार गई ननंद भाभी को वापस लौटते समय उठा ले गए दो लोग फिर किया सामूहिक दुराचार बनाया अश्लील वीडियो मामला जानकर रह जाएंगे दंग | Two accused kidnapping bhabi and nanad, when both go to market | Patrika News

बाजार गई ननंद भाभी को वापस लौटते समय उठा ले गए दो लोग फिर किया सामूहिक दुराचार बनाया अश्लील वीडियो मामला जानकर रह जाएंगे दंग

locationगोंडाPublished: May 23, 2022 10:05:23 am

Submitted by:

Mahendra Tiwari

गोंडा घर से ननंद व उनकी भाभी बाजार स्थित आधार फिनो बैंक ने पैसे निकालने गई थी। वापस लौटते समय दबंगों द्वारा जबरन खींच कर दोनों को एक बाग में ले गए फिर वहां पर दो लोगों ने उनके साथ दुष्कर्म किया। तथा उसका अश्लील वीडियो भी बनाया। फिर धमकी देते हुए चले गए यदि किसी को बताया तो यह वीडियो वायरल कर दूंगा।

crime.jpeg
प्रकरण जनपद के थाना उमरी बेगमगंज से जुड़ा है। यहां के निवासी एक व्यक्ति ने उमरी बेगमगंज थाने में दो लोगों के विरुद्ध गैंगरेप की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय थाना अतंर्गत दो महिलाएं जो रिश्ते में ननद व भाभी हैं । उनके साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो नामजद तथा अन्य के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित कर फैजाबाद रवाना कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ड्योढ़ी बाजार थाना खण्डासा अयोध्या के रहने वाले हैं।
थानाध्यक्ष मुकेश पांडे ने बताया कि की दो महिलाएं अमदही स्थित बंधे पर मौजूद आधार फिनों बैंक पर पैसे निकालने आई थी। वहीं पर विवाहित महिला के मायके के रहने वाले कुछ परिचित व्यक्ति मिल गए। उन लोगों को अपने साथ ले गए। पुलिस को दिए गए तहरीर के अनुसार दोनों महिलाओं को तीन दिन तक कई स्थानों पर रखकर बलात्कार करते रहे। रविवार को उन लोगों ने महिला व युवती को घर के पास छोड़कर भाग गए। दोनों लोगों ने अपनी पूरी बात अपने घर वालों को बताई। जिसके आधार पर महिला के पति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित कर दी गई है। शीघ्र आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पीड़ितों का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है। वही क्षेत्राधिकारी तरबगंज ने सोमवार को बताया कि जिले के थाना उमरी बेगमगंज में पीड़िता के पत्नी बताया कि उनकी पत्नी वह बहन अमदही बाजार आई थी। वापस लौटते समय बंधे पर दो व्यक्ति मिले जो उनको लेकर वजीरगंज क्षेत्र में एक बाग में उनके साथ गलत काम किया। उसके बाद घर के समीप छोड़ गए इस सूचना पर उमरी बेगमगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया। पीड़िता से महिला कांस्टेबल द्वारा प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि वादी की पत्नी उनमें से एक व्यक्ति को जानती थी। उनसे बातचीत करती थी। प्रारंभिक जांच में यह निकल कर आया है। कार्यवाही की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो