scriptदो दोस्त खेत के अंदर इस हालत में मिले, रात में एकसाथ पहुंचे और सुबह का नजारा चौंकाने वाला था | Two boys suicide in Gonda | Patrika News
गोंडा

दो दोस्त खेत के अंदर इस हालत में मिले, रात में एकसाथ पहुंचे और सुबह का नजारा चौंकाने वाला था

दोनों एक दूसरे के गहरे दोस्त थे और एक ही गांव में एक साथ रहते थे…

गोंडाApr 04, 2019 / 02:50 pm

नितिन श्रीवास्तव

Two boys suicide in Gonda

दो दोस्तों ने एक साथ फांसी लगाकर दे दी जान, हैरान करने वाली वारदात

गोंडा. उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के बरसड़ा गांव में हम उम्र दो दोस्तों ने एक साथ पेड़ की टहनी से रस्सी के सहारे लटक कर जान दे दी। दोनों ने एक साथ एक ही पेड़ पर क्यों फांसी लगाई अभी इसका कारण पता नहीं चल सका है। दोनों एक दूसरे के गहरे दोस्त थे और एक ही गांव में रहते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना का मोटिव तलाशने में जुटी है।

दोनों लड़के एक साथ लटके मिले

तरबगंज के बरसड़ा गांव के रहने वाले रणवीर के 19 वर्षीय बेटे सुरेंद्र और इसी गांव के रहने वाले निगम के 18 वर्षीय बेटे पूरन में गहरी दोस्ती थी। दोनों के परिवार के लोग दिल्ली में रहकर रोजगार करते हैं। यह दोनों भी परिवार के लोगों के साथ दिल्ली में रहते थे। बीते दो महीने पहले दोनों दिल्ली से घर आए थे। मंगलवार की रात दोनों घर से निकले थे। लेकिन देर रात तक न लौटने पर दोनों परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। मगर उनका पता नहीं चल सका। बुधवार की सुबह दोनों के दोनों के शव पेड़ से एक साथ लटकता देख गांव वालों के होश उड़ गए। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। शव से कुछ दूरी पर अंग्रेजी शराब की एक भरी और एक खाली बोतल, सिगरेट और गिलास पाया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं मृतकों के परिजनों के मुताबिक लोग सुबह जब घर से निकले तब पता चला कि दोनों लड़के पेड़ पर लटके हुए हैं। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।पुलिस के मुताबिक दोनों ने फांसी लगाई है या किसी ने हत्या की है। इसके अन्य बिन्दुओं पर भी जांच होगी। साथ ही घटनास्थल के पास से शराब की बोतलें और अन्य सामान बराबद हुए हैं। जिससे इस घटना के पीछे किसी और के शामिल होने का भी शक गरहा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो