गोंडा

UP Board Result 2019 : 12वीं परीक्षा की दूसरी टॉपर बनना चाहती है IAS, माता-पिता पेशे से हैं यह

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शनिवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के रिजल्ट घोषित कर दिए।

गोंडाApr 27, 2019 / 06:36 pm

Abhishek Gupta

Bhagyashree

गोंडा. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शनिवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के रिजल्ट (UP Board Result 2019) घोषित कर दिए। जिसमें गोंडा की भाग्यश्री उपाध्याय ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल किया है। गोंडा जिले के खड़ौरा गांव की रहने वाली भाग्यश्री बेलसर ब्लाक के पं. राजाराम उपाध्याय इंटर कालेज की छात्रा है। 95.2 प्रतिशत अंक हासिल कर उसने अपने माता-पिता के साथ-साथ गोंडा जिले का भी नाम रोशन किया है। भाग्यश्री ने अपनी इस सफलता का श्रेय ईश्वर व अपने माता-पिता को दिया है। और आगे चलकर वह आईएएस बनना चाहती है।
ये भी पढ़ें- यहां दो दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिलाधिकारी ने की घोषणा

असफल हुए साथियों को दिया यह मंत्र-

आपको बता दें कि भाग्यश्री हाईस्कूल की परीक्षा में भी जिले की टाॅपर रहीं थीं। शनिवार को उन्होंने आज के परिणाम में असफल हुए साथियों को निराश न होने के लिए कहा है, साथ ही यह संदेश दिया है कि वह पूर्ण मनोयोग से अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। क्योंकि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है।
ये भी पढ़ें- वोट मांगने पहुंची इस सांसद के साथ ग्रामीणों ने किया ऐसा कि उल्टे पांव लौटीं वापस

भाग्यश्री के पिता अविनाश कुमार उपाध्याय शिक्षक व मां सुषमा उपाध्याय भी शिक्षका हैं। पिताजी का कहना है कि कि दो बहनों में बड़ी भाग्यश्री पं राजाराम उपाध्याय इंटर कालेज खड़ौंरा की छात्रा है। इंटर की परीक्षा महाराजा देबी बख्श सिंह इंटर कॉलेज में दी थी। भाग्यश्री की मां ने अपनी बेटी की सफलता के लिए काफी मेहनत की है।
यह हैं इंटरमीडियट के टॉपर-

1- तनु तोमर 97.80 (बागपत)
2- भाग्यश्री उपाध्याय 95. 20 (गोंडा)
3- आकांक्षा शुक्ला 94.80 (कोरान्व प्रयागराज)

यह हैं दसवीं के टॉपर-
1- गौतम रघुवंशी 97.17 (कानपुर)
2- शिवम 97 (बाराबंकी)
3- हिमांगी 96.83 (बाराबंकी)

Home / Gonda / UP Board Result 2019 : 12वीं परीक्षा की दूसरी टॉपर बनना चाहती है IAS, माता-पिता पेशे से हैं यह

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.