scriptUp MLC chunav 2022 एमएलसी चुनाव कल 26 मतदान केंद्रों पर 4908 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग इस तारीख को होगी मतगणना | Up mlc election tomorrow at 26voting center 4908 voters use your vote | Patrika News

Up MLC chunav 2022 एमएलसी चुनाव कल 26 मतदान केंद्रों पर 4908 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग इस तारीख को होगी मतगणना

locationगोंडाPublished: Apr 08, 2022 03:35:13 pm

Submitted by:

Mahendra Tiwari

Up MLC chunav 2022 बलरामपुर गोंडा स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन (एमएलसी) चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी है। 2 जिले के 26 मतदान केंद्रों पर शनिवार को 4908 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।

img-20220408-wa0006.jpg
एमएलसी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी से अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह तथा समाजवादी पार्टी से भानु त्रिपाठी व सपा के जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव चुनाव मैदान में हैं। हालांकि सपा के अधिकृत प्रत्याशी भानु त्रिपाठी ही हैं। राजनीतिक गलियारे में इस बात की चर्चा जोरों पर थी। कि पिछले जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में प्रत्याशी व प्रस्तावक के ना आने के कारण यहां पर सपा अपना उम्मीदवार नहीं खड़ा कर पाई थी। जिससे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को निर्विरोध चुना गया था। हालांकि बाद में सपा ने भाजपा पर नामांकन रोकने का आरोप लगाया था। इसी के चलते सपा जिलाध्यक्ष को अखिलेश यादव ने तत्काल प्रभाव से निलंबित भी कर दिया गया था। ऐसे में चर्चा है कि इसी आशंका को लेकर इस बार सपा के जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप यादव उर्फ पप्पू यादव ने कोई चूक नहीं किया। वे अंत समय तक मैदान में डटे रहें। और उन्होंने अपना पर्चा भी नहीं उठाया। इस चुनाव में ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत, सदस्य जिला पंचायत व अध्यक्ष ब्लाक प्रमुख नगर पालिका के अध्यक्ष व सभासद अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सभी मतदान केंद्रों के लिए शुक्रवार को सुबह से ही पोलिंग पार्टियों के रवाना होने का कार्य शुरू हो गया है। दोनों जनपदों के सभी ब्लॉक मुख्यालयों को मतदान केंद्र बनाया गया है। वही मुख्यालय पर जिला पंचायत को भी मतदान केंद्र बनाया गया है। चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी ना होने पाए इसके लिए पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों की भी ड्यूटी लगाई गई है। तथा संबंधित थानों के थानाध्यक्षों को भी सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं। एमएलसी निर्वाचन की मतगणना का कार्य 12 अप्रैल को कलेक्ट्रेट गोण्डा में जिलाधिकारी के जनसुनवाई कक्ष में सुबह 08 बजे से प्रारम्भ होगी। उन्होंने मतगणना की तैयारियों को समय से पूर्ण कर समुचित व मानक अनुरूप प्रबंध सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो