10 जुलाई 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

UP Monsoon: यूपी में अगले 72 घंटे भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, IMD ने मानसून की बारिश को लेकर दी बड़ी खुशखबरी

UP monsoon: यूपी में सबसे अधिक गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे तक भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। लेकिन मानसून को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस तारीख को मानसून इन जिलों से प्रवेश करेगा।

Up monsoon update
यह तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई

UP monsoon: यूपी में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। लोग गर्मी से बेहाल हैं। इस बार भीषण गर्मी ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे तक प्रचंड गर्मी और हीटवेव चलने की चेतावनी जारी किया है। एक बार फिर पर 45.9 डिग्री के पार पहुंच गया है। वाराणसी में सबसे अधिक तापमान रिकार्ड किया गया। मानसून को लेकर मौसम विभाग ने बड़ी खुशखबरी दी है। इस तारीख से पूर्वी यूपी में मानसून के एंट्री होने की उम्मीद है। मानसून के प्रवेश करते ही झमाझम बारिश से लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिलेगी।

UP Rains: यूपी में इस साल गर्मी ने पिछले 27 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रदेश में लगातार तापमान बढ़ रहा है। आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी के कारण जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। कल, सबसे अधिक अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस प्रयागराज में दर्ज किया गया। गर्मी से बचने के लिए लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने बड़ी खुशखबरी दी है। यूपी में जल्द ही मानसून की एंट्री होने वाली है। मानसून अब केरल से देश के अन्य राज्यों की तरफ धीरे-धीरे बढ़ रहा है। उत्तरी अरब के अधिक हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अगले 2 दिनों के दौरान समुद्र, दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्से और महाराष्ट्र के कुछ और हिस्से में मानसून दस्तक दे सकता है।

यूपी में 18 से 20 जून के बीच मानसून दे सकता दस्तक

यूपी में मानसून 18 से 20 जून के बीच दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 20 जून को पूर्वी यूपी से मानसून प्रवेश करेगा। इस दौरान यूपी के गोरखपुर, देवरिया, इलाहाबाद और वाराणसी में हो सकती है। 20 से 25 जून के आसपास पूरे प्रदेश में मानसून की झमाझम बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।