पुलिस व आरोपी के बीच मुठभेड़ अभियुक्त के पैर में लगी गोली हिरासत में चल रहा इलाज जानें पूरा मामला
गोण्डा नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 10 घंटे के भीतर दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी को गोली लगी है। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गोंडा
Published: March 31, 2022 03:43:18 pm
योगी सरकार के लाखों प्रयास के बावजूद भी महिला संबंधी अपराधों पर लगाम लगने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन कोई न कोई घटनाएं घट ही जाती हैं। ताजा मामला जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया था। इस प्रकरण में पुलिस अधीक्षक ने एसओजी सहित तीन टीमों का गठन कर प्रकरण का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। पुलिस सरगर्मी से अभियुक्त की तलाश कर रही थी। बुधवार की आधी रात के बाद पुलिस व आरोपी के बीच हुए मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक बाइक देसी तमंचा व जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले की नगर कोतवाली में बुधवार को एक नाबालिक लड़की के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में उसकी मां ने सूचना देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। मुकदमा पंजीकृत होने के बाद एस ओ जी सहित कई टीमों को लगाया गया था। महज 10 घंटे के भीतर पुलिस ने राजा पुत्र जाने को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त के पैर में गोली लगी है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में जिनकी भी सहभागिता रही होगी उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। महिलाओं से संबंधित अपराध चोरी डकैती लूट करने वाले ऐसे अपराधियों को बक्सा नहीं जाएगा। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
