up weather update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम, दीपावली से पहले बड़ा परिवर्तन, जानिए imd का ताजा अपडेट
गोंडाPublished: Nov 02, 2023 09:05:51 am
up weather: यूपी में मौसम फिर बदलेगा दीपावली से पहले मौसम में बड़े परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। पढ़े imd का ताजा अपडेट


सांकेतिक फोटो
up weather today: दीपावली से पहले मौसम का मिजाज बदल सकता है। पहाड़ों से निकली बर्फीली हवाएं ठंड में इजाफा करेंगी। वही तराई क्षेत्र के जिलों में भीषण कोहरा पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। पूर्वी यूपी के लगभग जिलों में खास तौर से ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह के समय जबरदस्त फाग जैसी स्थिति देखी जा रही है। तापमान में गिरावट होने की उम्मीद है। सुबह और रातें ठंड होने के साथ-साथ अब दिन में भी धूप असर नहीं करेगी।