UP Weather : IMD का नया अपडेट अगले 24 घंटों में 25 जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात, 7 जिलों में आफत की बारिश
गोंडाPublished: Aug 08, 2023 05:33:23 pm
UP Weather Alert : IMD ने ताजा अपडेट जारी करते हुए अगले 24 घंटे में यूपी के 25 जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात तथा 7 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को बादलों की आवाजाही के बीच लोग उमस भरी गर्मी से एक बार से परेशान दिखे।
UP Weather Alert : IMD भारतीय मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए यूपी के 25 जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात तथा 7 जिलों में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी किया है। अगले 24 घंटे में मानसून अब अपना रौद्र रूप दिखाएगा। इस दौरान मूसलाधार बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी किया गया है।