up wether update: यूपी में मानसून विदाई से पहले यहां दिखाएगा रौद्र रूप, आंधी तूफान के साथ वज्रपात का IMD Alert
गोंडाPublished: Sep 24, 2023 08:48:30 am
up wether update : यूपी में इस हफ्ते मानसून की विदाई होने वाली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून विदाई से पहले एक बार फिर तेवर दिखाएगा। IMD ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है।
up wether update: यूपी में मानसून अब विदाई की तरफ है। अगले हफ्ते तक मानसून की पूरी तरह से विदाई हो जाएगी। विदाई से पहले मानसून पूर्वी यूपी के इन इलाकों में एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखा सकता है। इस दौरान भीषण आंधी तूफान मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली और हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि एक अक्टूबर से लोगों को सुबह शाम गुलाबी ठंड का एहसास होने लगेगा।