scriptमहिला को पेड़ से बांधकर लोगों ने मिलकर पीटा, पूरी कहानी जानकर रह जाएंगे हैरान | woman tied to tree and thrashed in gonda | Patrika News

महिला को पेड़ से बांधकर लोगों ने मिलकर पीटा, पूरी कहानी जानकर रह जाएंगे हैरान

locationगोंडाPublished: Aug 11, 2019 03:31:56 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

– पुलिस ने नौ आरोपियों को अरेस्ट कर भेजा जेल

gonda

महिला को पेड़ से बांधकर लोगों ने मिलकर पीटा, पूरी कहानी जानकर रह जाएंगे हैरान

गोंडा. जिले के नवाबगंज थाना इलाके के रेहली भाईलालपुरवा गांव में एक महिला को पेड़ से बांधकर लोगों ने पीटा। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे मुक्त कराया। इस मामले में नौ लोगों पर केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एसपी ने कहा कि, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता का इलाज कराया गया है।

रेहली गांव के बाहर पेड़ की ओट में शनिवार की दोपहर एक अज्ञात महिला खड़ी थी। गांव निवासी एक महिला खेत में काम कर वापस घर आ रही थी। अज्ञात महिला ने उससे पूछा कि, स्कूल की छुट्टी कब होगी। इसी वक्त गन्ने के खेत में खड़ी दूसरी महिला ने स्कूल से वापस आ रही छात्रा नेहा से स्कूल में छुट्टी की जानकारी पूछी। छात्रा घबराकर घर पहुंची और परिवारजनों को यह बात बताई।
महिलाओं को उस अज्ञात महिला पर बच्चा चोर होने का शक हुआ। जिस पर ग्रामीणों ने गुहार लगाते हुए घेराबंदी कर एक महिला को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की लेकिन, सही जवाब नहीं मिल सका। इस कारण ग्रामीणों का संदेश और बढ़ गया। इसी बीच भागने का प्रयास कर रही महिला को पकड़कर पेड़ में बांध दिया और मारा-पीटा। जानकारी होने पर करीब आधा घंटे बाद पुलिस चौकी लकड़मंडी प्रभारी सुखविदर सिंह भदौरिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को मुक्त कराकर उससे पूछताछ की लेकिन, कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो