scriptजानिए : आज इन राशि वालों के जीवन में जोश और उत्साह की होगी वृद्धि, चमक उठेगा भाग्य | zodiac sign 15 may 2018 rashifal | Patrika News

जानिए : आज इन राशि वालों के जीवन में जोश और उत्साह की होगी वृद्धि, चमक उठेगा भाग्य

locationगोंडाPublished: May 15, 2018 08:35:51 am

Submitted by:

Mahendra Pratap

गोण्डा निवासी ज्योतिषाचार्य ने बताया है कि लोगों के लिए हर दिन एक समान नहीं होता है। राशि के अनुसार लोगों का भाग्य बदलता रहता हैं।

zodiac sign 15 may 2018 rashifal

Neeraj Patel

गोण्डा. अगर आप जानना चाहतें हैं कि आज का दिन आपका कैसा रहेगा। गोण्डा निवासी ज्योतिषाचार्य ने बताया है कि लोगों के लिए हर दिन एक समान नहीं होता है। राशि के अनुसार लोगों का भाग्य बदलता रहता हैं आपके भाग्य में कभी भी किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी आ सकती है। इसलिए आज आपको बता रहे हैं कि आपका भाग्य क्या कहता है और आप आने वाली परेशानी कैसे बच सकते हैं। आज आपका दिन पूरे जोश और उत्साह के साथ भरा रहेगा।

जानें राशि के अनुसार प्रभाव

मेष राशि
आप अपने मन में बुरे विचार न आने दें। कार्यक्षेत्र में शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। बड़े बुजुर्गों की सेवा करना आपको शुभ फल देगा।

वृष राशि
नौकरी करने वालों के लिए दिन काफी अच्छा है। उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में बनाकर रखें।

मिथुन राशि
शरीर में आलस्य की बढ़ोतरी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मन धार्मिक कार्यों की तरफ बढ़ेगा।

कर्क राशि
परिवार की तरफ से प्रसन्नता का माहौल बनेगा। मन में शांति रहेगी। आज जो भी काम करेंगे उसमें तरक्की मिलेगी।

सिंह राशि
आज स्वभाव में गुस्सा बना रहेगा। इस कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। शरीर में आलस्य बढ़ेगा।

कन्या राशि
शरीर में नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा परिवार का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है।

तुला राशि
सावधानी पूर्वक व्यवहार करें आलस्य को हावी न होने दें। सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि
मेहनत और हिम्मत से सारे काम पूरे होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार में लोगों से बनाकर रखें। कभी नहीं होगी किसी प्रकार की कोई हानि।

धनु राशि
व्यवहार में गुस्सा देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में संभलकर व्यवहार करें सहकर्मियों से बनाकर रखें।

मकर राशि
आज सावधान रहने की जरूरत है। किसी की बातों में आकर काम शुरू न करें। बड़ों की सेवा करें।

कुंभ राशि
कार्यक्षेत्र में संभलकर रहें। सहकर्मियों से ज्यादा बहस में पढ़ना सही नहीं होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं।

मीन राशि
परिवार से बनाकर रखें। स्वभाव में जिद्दीपन देखने को मिल सकता है। पिता की सेहत का ध्यान रखें। बड़ों की सेवा करें जिससे बड़ों का आशीर्वाद हमेशा बना रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो