scriptकोरोना का डर, जेल प्रशासन भी मुस्तैद, कैदियों को पंपलेट बांट कर किया जागरूक | Fear of Corona, made prisoners aware by distributing pamphlets | Patrika News

कोरोना का डर, जेल प्रशासन भी मुस्तैद, कैदियों को पंपलेट बांट कर किया जागरूक

locationगोपालगंजPublished: Mar 18, 2020 08:51:10 pm

Submitted by:

Navneet Sharma

कोरोना को लेकर चनावे मंडलकारा प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क है। जेल में बंद कैदियों को पंपलेट के माध्यम से कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जेल लाए जाने वाले नए महिला व पुरूष कैदियों के लिए अलग-अलग वार्ड बनाया गया है।

कोरोना का डर, जेल प्रशासन भी मुस्तैद, कैदियों को पंपलेट बांट कर किया जागरूक

कोरोना का डर, जेल प्रशासन भी मुस्तैद, कैदियों को पंपलेट बांट कर किया जागरूक

गोपालगंज. कोरोना को लेकर चनावे मंडलकारा प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क है। जेल में बंद कैदियों को पंपलेट के माध्यम से कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जेल लाए जाने वाले नए महिला व पुरूष कैदियों के लिए अलग-अलग वार्ड बनाया गया है। इसके साथ ही जेल में ही कैदी मॉस्क बना रहे हैं। जेल अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि कोरोना को लेकर जेल प्रशासन पूरी तरह से सजग है। बंदियों से मुलाकाती अगले एक सप्ताह तक बंद कर दी गई है। चुनिदा बंदियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। अधिकांश बंदियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से पेशी हो रही है। उन्होंने बताया कि दो पुराने आमद वार्ड के साथ ही एक नया पुरुष और एक महिला आमद वार्ड बनाया गया है। कोई भी नया कैदी आने पर पहले उसे इसी वार्ड में तीन दिन तक रखा जाएगा। इसके बाद स्वस्थ पाए जाने पर ही नए कैदी को सामान्य वार्ड में भेजा जाएगा। पूरे जेल परिसर में ब्लीचिग पाउडर और फिनायल का प्रतिदिन छिड़काव किया जा रहा है। जेल में जितने भी कर्मी हैं, वे मॉस्क लगाकर अपनी ड्यूटी कर रहे है । उन्होंने बताया कि मंडल कारा में दो सिलाई मशीन द्वारा कैदी मॉस्क तैयार कर रहे हैं। प्रतिदिन लगभग सौ मॉस्क बनाया जा रहा है। दूसरे जेल के कारा उद्योग द्वारा निर्मित कपड़े से मॉस्क तैयार किया जा रहा है। चनावे मंडलकारा में 12 सौ मॉस्क की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि जेल में मॉस्क की आपूर्ति पूरी होने के बाद खुले बाजार अथवा अन्य जेलों में यहां बने मॉस्क की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए जेल के अंदर कैदियों को एक घंटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। किसी भी कैदी में अब तक कोराना वायरस का लक्षण नहीं मिला है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो