scriptलॉकडाउन के दौरान मार रहे थे मछलियां, पुलिस ने सिखाया सबक | Gopalganj News: FIR Against Four People To Break Lockdown | Patrika News

लॉकडाउन के दौरान मार रहे थे मछलियां, पुलिस ने सिखाया सबक

locationगोपालगंजPublished: Apr 14, 2020 08:20:08 pm

Submitted by:

Prateek

Gopalganj News: फिलहाल घर में रहना और लोगों से दूरी बनाए रखना ही कोरोना को रोकने का सफल तरीका माना जा रहा है। इसी बीच कुछ लोग ऐसे भी है जो लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं…

लॉकडाउन के दौरान मार रहे थे मछलियां, पुलिस ने सिखाया सबक

लॉकडाउन के दौरान मार रहे थे मछलियां, पुलिस ने सिखाया सबक

(गोपालगंज): कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 मई तक लॉकडाउन को जारी रखे जाने की घोषणा की है। फिलहाल घर में रहना और लोगों से दूरी बनाए रखना ही कोरोना को रोकने का सफल तरीका माना जा रहा है। इसी बीच कुछ लोग ऐसे भी है जो लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं। लेकिन बिहार में प्रशासन लॉकडाउन को लेकर पूरी तरह से सख्त है। ऐसे में ध्यान रखें बाहर निकलना भारी पड़ सकता है।

 

इधर गोपालगंज जिले में लोगों के लॉकडाउन की पालना नहीं करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एक परिवार के चार लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। जबकि एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


मिली जानकारी के अनुसार अमही बांके गांव में पुलिस को लोगों के बेवजह बाहर घूमने की सूचना मिली थी। इस पर समझाने गए पुलिस अधिकारियों ने पाया कि अमही बांके गांव के जल स्त्रोत में लोग इकट्ठा होकर मछली मार रहे हैं। बताया गया है कि अमोद ओझा नामक व्यक्ति इनका नेतृत्व कर रहा था। उसके अलावा मंजेश ओझा, रामायण ओझा भी वहां मौजूद थे। समझाने पर तीनों ने पुलिस अधिकारियों के साथ बदसलूकी की थी। अन्य आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने आमोद ओझा को गिरफ्तार कर लिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो