scriptनीतीश सरकार पर लगा बहुसंख्यक समाज का उत्पीड़न करने का आरोप | Nitish Kumar government was accused of harassing the majority community | Patrika News

नीतीश सरकार पर लगा बहुसंख्यक समाज का उत्पीड़न करने का आरोप

locationगोपालगंजPublished: Jan 14, 2017 06:11:00 pm

जिलाध्यक्ष ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान प्रतिमा विसर्जन के समय हुए बवाल मामले में पुलिस बहुसंख्यक समाज का उत्पीड़न कर रही है।

cm nitish kumar nischay yatra

cm nitish kumar nischay yatra

गोपालगंज। नीतीश सरकार के इशारे पर बहुसंख्यक समाज का उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतरने का निर्णय लिया है। आगामी 16 जनवरी को भाजपा कार्यकर्ता पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना देंगे।
इस धरना में नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय, सांसद जनक राम, विधायक सह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, विधायक सुभाष सिंह, पूर्व मंत्री रामप्रवेश राय, विधान पार्षद आदित्य नारायण पाण्डेय तथा पूर्व विधायक इंद्रदेव मांझी भी शामिल होंगे।

शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ सड़क पर उतरने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान प्रतिमा विसर्जन के समय हुए बवाल मामले में पुलिस बहुसंख्यक समाज का उत्पीड़न कर रही है।

इस मामले में निर्दोष लोगों को फंसा कर पुलिस उनको प्रताड़ित कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस के उत्पीड़न से परेशान शहर के व्यवसायी लगातार तीन दिन से अपनी-अपनी दुकानें बंद करने को विवश है। इसके बाद भी पुलिस का उत्पीड़न जारी है।

उन्होंने कहा कि बहुसंख्यक तथा निर्दोष लोगों के उत्पीड़न के खिलाफ भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा। आगामी 16 जनवरी को धरना देकर भाजपा कार्यकर्ता पुलिस उत्पीड़न का विरोध करेंगे। इस धरना में नेता प्रतिपक्ष से लेकर भाजपा के कई बड़े नेता शामिल होंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो