scriptराशन लेने निकले थे, बाढ़ के पानी में बह गए दोनों भाई, इस हालत में मिले शव | Two Brother Flown In Flood In Gopalganj Bihar | Patrika News

राशन लेने निकले थे, बाढ़ के पानी में बह गए दोनों भाई, इस हालत में मिले शव

locationगोपालगंजPublished: Aug 08, 2020 08:25:44 pm

Submitted by:

Prateek

शव मिलते ही गांव में कोहराम मच गया (Two Brother Flown In Flood In Gopalganj Bihar) (Bihar News) (Gopalganj News) (Bihar Flood)…

राशन लेने निकले थे, बाढ़ के पानी में बह गए दोनों भाई, इस हालत में मिले शव

राशन लेने निकले थे, बाढ़ के पानी में बह गए दोनों भाई, इस हालत में मिले शव

प्रियरंजन भारती…
गोपालगंज: बिहार में बाढ़ की विनाशलीला के बीच जिले में गंडक का पानी थोड़ा उतरते ही विद्रूप विनाशलीला के मंजर दिखाई देने लगे हैं। जिले में बाढ़ से चार लाख आबादी प्रभावित हैं और एक लाख आबादी विस्थापित हो गई है। बाढ़ के पानी ने सड़कें , बिजली के पोल, पेड़ कच्चे पक्के मकान बड़ी संख्या में ध्वस्त कर दिए हैं। बाढ़ का पानी उतरते ही बैकुंठपुर प्रखंड के चिउतहा गांव के दो सगे भाइयों के शव गड्ढे से बरामद किए गए। शव मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें

‘One Nation One Ration Card’ के बाद अब Health Card लाने जा रही मोदी सरकार, 15 अगस्त पर हो सकता है ऐलान

छोटी नाव से राशन लेने गए थे बाजार…

चिउतहा गांव के रामेश्वर प्रसाद के पुत्र सुरेंद्र कुमार (40) और दिनेश प्रसाद (35) छोटी नाव पर सवार होकर राशन लाने भगवानपुर बाजार के लिए निकले थे कि बाढ़ की तेज धार में फंसकर रह गए। परिजनों और ग्रामीणों ने इनके वापस नहीं लौटने पर तलाशी अभियान चलाया पर वह नहीं मिले। तीन दिनों बाद जब पानी थोड़ा उतरा तो एक पोखरनुमा गड्ढे से दोनों के शव बरामद किए गए। शव मिलते ही गांव में कोहराम मच उठा।

यह भी पढ़ें

IMD मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी, कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

प्रशासन ने फौरन पहुंचाई मदद…

दोनों भाइयों के शव मिलते ही प्रशासन ने आनन फानन पहुंचकर पीड़ित परिवार की मदद की। सूचना मिलते ही एसडीएम उपेंद्र कुमार पाल, भाजपा विधायक मिथिलेश तिवारी तथा बैकुंठपुर के बीडीओ चिउतहा गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार की मदद की। एसडीएम ने दोनों भाइयों के परिजनों को चार चार लाख रुपयों की मुआवजा राशि का चेक और बाढ़ राहत सामग्री के अलावा अंत्येष्टि के लिए आर्थिक सहायता दी। गांव और आसपास के इलाकों में सगे भाइयों के बाढ़ में इस कदर डूब जाने से ग्रामीण काफी सहमे हुए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो