पीएम का यह है कार्यक्रम किसान रैली को संबोधित करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट आएंगे। 12 बजकर 10 मिनट पर सेना के हेलीकाप्टर से फर्टिलाइजर कैम्पस आएंगे। 12.15 बजे कार से चल कर 12.20 बजे कार्यक्रम स्थल पर आएंगे। 12.20 से 12.30 बजे तक प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्य स्टेज पर 12.30 से 12.35 तक स्वागत होगा। 12.35 से 12.40 तक केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह का संबोधन होगा। इसके बाद 12.40 से 12.47 तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। 12.47 से 12.51 शार्ट फिल्म का प्रदर्शन और 12.55 तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लांच करेंगे। 12.55 से 1 बजे तक वह पीएम किसान योजना के 7 लाभार्थियों को और पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के 3 लाभार्थियों को मंच से केसीसी प्रदान करेंगे। इसके बाद विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। परियोजनाओं के उद्घाटन के बाद वह करीब बीस मिनट किसानों को संबोधित करेंगे।
रैली में सरकार की उपलब्धियों पर शार्ट फिल्म पीएम की किसान रैली में एक शार्ट फिल्म भी दिखाई जाएगी। इस पांच मिनट की इस फिल्म में एम्स और कृषि क्षेत्र में किसानों की उपलब्धियों को फिल्माया गया है।