गोरखपुर

सरेशाम किशोरी को दो मनबढ़ खींच ले गए छत पर और…

शर्मनाक

गोरखपुरMar 18, 2019 / 03:15 am

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

women molestation, women molestation cases in jodhpur, crime against women, mandore hospital, jodhpur crime news, jodhpur news, jodhpur news in hindi

मुख्यमंत्री के जिले में बेटियों की अस्मत सुरक्षित नहीं है। बेखौफ मनबढ़ आए दिन बेटियों के साथ छेड़खानी कर पुलिस के इकबाल को चुनौती दे रहे। वैसे कहने को तो जिले में एंटी रोमियो स्कवायड भी है लेकिन उसकी हनक भी जिले में सिफर ही साबित हो रही। रविवार की शाम को दवा लेकर लौट रही एक किशोरी को सरेराह मनबढ़ खींच ले गए। छत पर ले जाकर बलात्कार की कोशिश की। जब किशोरी ने प्रतिरोध किया तो उसके साथ मारपीट किया।
मामला यह है कि पिपराइच क्षेत्र की एक किशोरी दवा लेने गांव के चैराहा पर गई थी। रविवार की शाम को वह दवा लेकर घर वापस लौट रही थी। इसी बीच दो युवक आए और किशोरी को जबरिया खींचकर घर की छत पर ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ रेप का प्रयास किया। जब किशोरी ने प्रतिरोध किया तो वे उसके साथ मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर डर के मारे किशोरी को छत से नीचे धकेल दिया।
 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.