scriptयूपी के इस शहर में ‘अर्थी’ पर सवार होकर आया यह शख्स कर रहा जल सत्याग्रह, जानिए क्या है वजह | Arthi baba doing Jal Satyagrah in CM Yogi district | Patrika News
गोरखपुर

यूपी के इस शहर में ‘अर्थी’ पर सवार होकर आया यह शख्स कर रहा जल सत्याग्रह, जानिए क्या है वजह

जलसत्याग्रह

गोरखपुरOct 15, 2018 / 02:30 am

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

jal satyagrah

यूपी के इस शहर में ‘अर्थी’ पर सवार होकर आया यह शख्स कर रहा जल सत्याग्रह, जानिए क्या है वजह

चुनाव लड़ने के अनोखे तरीके की वजह से अर्थी बाबा के नाम से प्रसिद्धि पाने वाले राजन यादव उर्फ अर्थी बाबा ने रविवार को जल सत्याग्रह शुरू किया। 68500 अध्यापकों की भर्ती प्रकरण में हुई अनियमितता को उन्होंने राफेल से बड़ा घोटाला बताया। कहा कि शिक्षक भर्ती में योगी सरकार में काफी मनमानी की गई। फेल वालों को पास कर दिया गया और पास को फेल। यह यूपी की प्रतिभाओं के साथ सरासर अन्याय है।
उन्होंने योगी सरकार पर आरोपी अधिकारियों और इस फर्जीवाड़े में शामिल रैकेट के लोगों को बचाने का आरोप लगाया।
राप्ती नदी घाट पर जलसत्याग्रह कर रहे अर्थी बाबा ने कहा कि 2018 का सहायता अध्यापक भर्ती अबतक का सबसे बड़ा घोटाला है। ऐसे अभ्यर्थियों को पास कर दिया गया जो किसी भी सूरत में अध्यापक बनने के लायक नहीं थे। वहीं उनको फेल कर दिया गया जो अपने संबंधित कोर्साें के टाॅपर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार की इस घोटाले में संलिप्तता जाहिर हो रही है। इस भर्ती घोटाले के जिम्मेदार अधिकारियों व अन्य पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जो छात्र पात्र हैं उनको भी नौकरी नहीं मिल रही है। मोदी और योगी सरकार सिर्फ जुमलेबाजी कर रहे हैं।
उन्होंने मांग किया कि इस भर्ती को तत्काल निरस्त करके उसी आवेदन पर फिर से भर्ती किया जाए जो लोग इस प्रकरण में दोषी हो उनको सजा दी जाय।

Home / Gorakhpur / यूपी के इस शहर में ‘अर्थी’ पर सवार होकर आया यह शख्स कर रहा जल सत्याग्रह, जानिए क्या है वजह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो