scriptआजम खां को करना चाहिए सूर्य नमस्कार : .योगी आदित्यनाथ | Azam Khan should do the sun salutation: yogi Adityanath | Patrika News

आजम खां को करना चाहिए सूर्य नमस्कार : .योगी आदित्यनाथ

locationगोरखपुरPublished: Jun 12, 2015 12:20:00 pm

Submitted by:

Juhi Mishra

सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां को भी सूर्य नमस्कार करना चाहिए।

गोरखपुर। सदर सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सूर्य नमस्कार से आत्मा, मन व शरीर स्वस्थ रहता है। प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां को भी सूर्य नमस्कार करना चाहिए। उन्होंने यह प्रतिक्रिया आजम खां के उस बयान पर दी, जिसमें नगर विकास मंत्री ने उन्हें नमाज पढ़ने की सलाह दी थी।

योगी गुरुवार को कुशीनगर के एक शादी समारोह में भाग लेने आए थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राष्ट्र के लिए स्वस्थ चिन्तकों का होना आवश्यक है। यदि राष्ट्र कल्याण के लिए आपसी स्वार्थ को परे कर दिया जाए तो बहुत कल्याणकारी होगा। उधर, योगी पर टिप्पणी से नाराज हिन्दू युवा वाहिनी के प्रभारी राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि आजम खान ने बुद्धि को ताक पर रखकर यह बयान दिया है। भाजपा युवा मोर्चा के महानगर मंत्री दुर्गेश बजाज ने आजम खां पर मजहबी राजनीति करने का आरोप लगाया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो