scriptमोहर्रम का ताजिया पलटा, पांच किशोर दबे, दो ने मौके पर ही दम तोड़ा | Big accident during Moharram julus, two dead three serious | Patrika News

मोहर्रम का ताजिया पलटा, पांच किशोर दबे, दो ने मौके पर ही दम तोड़ा

locationगोरखपुरPublished: Sep 11, 2019 08:58:45 am

बेलवा बैरिया गांव की घटना
अधिकारियों ने गांव पहुंच जायजा लिया

Tazia

tazia

मोहर्रम के ताजिया दफन के दौरान ताजिया के नीचे दबने से दो किशोरों की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों का इलाज बीआरडी मेडिकल काॅलेज में चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना कुशीनगर के अहिरौली बाजार क्षेत्र के बेलवा बैरिया गांव की है। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। पुलिस व प्रशासनिक अफसर गांव में कैंप किए हुए थे।
Read this also: गैंगरेप के आरोपी डीपीआरआे पर शासन की बड़ी कार्रवार्इ, सस्पेंड कर मुख्यालय से अटैच, सात सदस्यीय जांच टीम गठित

अहिरौली बाजार क्षेत्र के बेलवा बैरिया गांव में मोहर्रम का जुलूस मंगलवार की शाम को निकाला गया। ताजिया निकालने के बाद उसे देर शाम को एक तालाब के किनारे ले जाकर दफनाया गया। ताजिया दफन के बाद लोग लौटने लगे। इसी बीच कुछ किशोर तालाब में ही नहाने लगे। नहाते वक्त ताजिया पलट गया। ताजिया के नीचे किशोर आ गए। ताजिया के नीचे दबने से दो किशोरों राज (12) पुत्र अनिरुद्ध व अरमान (14) पुत्र मुशाहिद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि शहजादे अली(16), रुमान अली (14) और बब्लू गंभीर रुप से घायल हो गए। लोगों ने शोर सुनकर दौड़कर वहां पहुंच किसी तरह किशोरों को बाहर निकाला। आनन फानन में इन किशोरों को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डाॅक्टर ने तीनों को बीआरडी मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। गांव में खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया। उधर, अफसरों को घटना की जानकारी हुई तो वे गांव में पहुंचे। स्थिति का जायजा लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो