scriptआरक्षण पर सपा का बड़ा बयान, भाजपा पर लगाया आरोप | Big statement of samajwadi paty on reservation Policy | Patrika News

आरक्षण पर सपा का बड़ा बयान, भाजपा पर लगाया आरोप

locationगोरखपुरPublished: Sep 01, 2018 04:54:56 pm

सपा ने मतदाता सूची पुनरीक्षण में कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने को कहा

samajwadi party

आरक्षण पर सपा का बड़ा बयान, भाजपा पर लगाया आरोप

समाजवादी पार्टी पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दयाराम प्रजापति ने आरोप लगाया कि भाजपा आरक्षण को समाप्त करने का कुचक्र रच रही है। जनगणना के आधार पर सबको अवसर व हक-सम्मान मिलना चाहिए। बिना गैर बराबरी को मिटाए सामाजिक सद्भाव कायम नहीं हो सकता।
प्रजापति शनिवार को गोरखपुर में थे। शहर में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी केवल पिछड़ों का वोट लेना चाहती है। वह आरक्षण को समाप्त कर रही। उच्चशिक्षण संस्थानों में रोस्टर लागू कर पिछड़ा वर्ग के हक को छीन ली है। विवि की नियुक्तियों में पिछड़ों को काफी नुकसान पहुंचा है।
प्रदेश अध्यक्ष दयाराम प्रजापति ने समाजवादी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे लोग मतदाता पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय रहें और नजर रखें। कहा कि बीजेपी के लोग पिछड़ों का नाम मतदाता सूची से बाहर करने की फिराक में हैं। कहा कि पिछड़े वर्ग की सभी 80 जातियों, उपजातियों को जोड़कर हमें अपनी ताकत का अहसास कराना होगा। हमें अपने वोटर बढ़ाने पर विशेष ध्यान देना होगा। सामाजिक न्याय के लिए समाजवादी पार्टी ही संघर्ष करती आई है।
सम्मेलन को जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव, महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दूधनाथ मौर्य ने भी संबोधित किया। संचालन पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष विकास यादव कक्कू ने किया।
इस दौरान जवाहर लाल मौर्या, सिंहासन यादव, लालता प्रसाद निषाद, रामदुलार राजभर, रामजतन राजभर, राजनारायण बिन्द, पीएन चैहान, लौटनराम निषाद, डॉ. अवधनाथ पाल, सत्यवीर सिंह प्रजापति, ह्रदय नारायण प्रजापति, सुजीत यादव, मोदी यादव, पूनम गुप्ता, जगदीश कुशवाहा, जगदीश यादव, चन्द्रबली यादव, अवधेश यादव, राजमती निषाद, विजय बहादुर यादव, यशपाल रावत, अमरेन्द्र निषाद, दयानंद विद्रोही, रामनाथ यादव, अशोक यादव, श्याम देव निषाद, जफर अमीन डक्कू , अभिमन्यु यादव, मनोज यादव, प्रमोद यादव, हाजी शकील अंसारी, विश्वनाथ विश्वकर्मा, सतेंद्र गुप्ता, जयराम यादव, संजय पहलवान, रामहर्ष यादव, पप्पू चैधरी, हीरालाल यादव, मैना भाई, जयप्रकाश यादव, अशोक चैधरी, खरभान यादव, मुन्नीलाल यादव , राजेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, दयाशंकर निषाद, जवाहर यादव, जानकी यादव, राहुल गुप्ता, अख्तर जहा, ओम प्रकाश, चन्द्रभान प्रजापति, बिन्दा देवी, नमिता सिंह, सुशीला भारती, उर्मिला देवी, रामऔतार विश्वकर्मा , रामजतन यादव, विक्रम यादव, संजय यादव, श्याम मिलन यादव, दीनानाथ आजाद, जितेंद्र यादव, सोमनाथ यादव, रामचन्द्र जायसवाल, अखिलेश यादव, शब्बीर कुरैशी, अलबेला यादव, मनमोहन यादव, रमेश यादव, शिवधारी यादव, यशवंत यादव, कपिल मुनि यादव, अमरूददीन अंसारी,मुन्ना शाही, सुरेंद्र यादव, हरी यादव, श्याम यादव, रामअजोर मौर्या, रामजीत यादव, फूलचन्द्र विश्वकर्मा, रवींद्र यादव, नन्दलाल कन्नौजिया, रमाशंकर यादव, रामललित यादव, विरेन्द्र गुप्ता, रणजीत पासवान, रामलखन गौड़,राजेन्द्र यादव, सुनील कन्नौजिया, सुरेंद्र निषाद,विनोद विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो