scriptभाजपा सांसद-विधायक क्यों चुनाव नहीं लड़ने का कर रहे ऐलान, इस बड़े नेता ने किया खुलासा! | Big Statement why BJP will defeat in Loksabha election 2019 | Patrika News

भाजपा सांसद-विधायक क्यों चुनाव नहीं लड़ने का कर रहे ऐलान, इस बड़े नेता ने किया खुलासा!

locationगोरखपुरPublished: Dec 14, 2018 12:20:07 pm

पांच राज्यों के चुनाव परिणाम को 2019 में दोहराने का दावा

bjp

bjp

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा के खिलाफ जनता का आक्रोश बढ़ गया है। अब उसके सांसद-विधायक भी साथ छोड़ रहे हैं। जनता के गुस्से को देखते हुए भाजपा के बड़े नेता चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर रहे हैं।
गोरखपुर में पूर्व विधायक केदारनाथ सिंह सैंथवार के श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि भाजपा सरकारें अपनी विश्वनीयता खो चुकी हैं। इस शासनकाल में उच्च पदों पर आसीन किए गए अधिकारी भी अवांछित हस्तक्षेप के चलते पद को त्याग रहे हैं। पहली बार ऐसा हो रहा है कि किसी सरकार में इतनी अराजकता का माहौल है कि सरकार के ही लोग दहशत में हैं।
नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि गोरखपुर की जनता ने भाजपा की नाकामी को उजागर किया और अपना फैसला सपा के पक्ष में दिया उसके बाद पूरे प्रदेश में यहां के जनता के फैसले का असर देखने को मिला। चाहे कैराना हो यार नुरूपुर हो, यही मैसेज पूरे देश में हैं कि बीजेपी ने जो वादा किया उसे पूरा नहीं किया। इसी कारण भाजपा बुरी तरह से पराजित हुई। उन्होंने कहा कि 2019 में पूरे देश से बीजेपी हट जायेगी, यूपी में जो हालात है उससे ये स्पष्ट है कि आने वाले चुनाव में भी बीजेपी यहां से हट जायेगी और अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। केन्द्र में भी अखिलेश यादव के सहयोग से सरकार बनेगी। भाजपा ने समाज को तोड़ने और नफरत फैलाने में ही इन चुनावों में अपनी सारी ताकत लगा दी थी। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता के बुनियादी मुद्दों को भटकाने की उसने साजिशें की। भाजपा सत्ता के अंहकार में इतना डूबी थी कि उसने किसानों, गरीबों, नौजवानों की आकांक्षाओं को ही कुचलना शुरू कर दिया। मंहगाई, नोटबंदी, और जीएसटी से लोग त्रस्त है ।इन चुनाव नतीजों का असर निश्चित रूप से सन् 2019 के लोकसभा चुनावों पर पड़ेगा और जनता भाजपा को ऐसे ही परिणाम देने का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो