script

जानिए कौन हैं युधिष्ठिर सिंह सैंथवार जिनको सीएम के जिले में मिली भाजपा की कमान

locationगोरखपुरPublished: Nov 29, 2019 11:48:10 am

भाजपा ने योगी के गढ़ में एक तीर से कई निशाना साधा

,
भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री के जिले व महानगर इकाई का अध्यक्ष घोषित कर दिया है। इस बार भाजपा ने जिले की कमान युधिष्ठिर सिंह को सौंपी है जबकि महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता को बनाया है।
जिले की कमान पाने के लिए 13 लोग मैदान में थे तो महानगर अध्यक्ष बनने के लिए दस लोगों ने पर्चा दाखिल किया था।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह सैंथवार को कमान सौंपकर भाजपा ने यहां एक तीर से कई निशाना लगाने की कोशिश की है। अव्वल यह कि युधिष्ठिर सिंह पार्टी में काफी दिनों से जुड़े रहे हैं दूसरा यह कि वह जिस जाति से ताल्लुक रखते हैं उसकी संख्या गोरखपुर के कई विधानसभाओं में चुनाव परिणामों को प्रभावित करने में सक्षम हैं।
Read this also: यूपी सरकार में मंत्री के बेटे ने सरेबाजार की रिटायर्ड फौजी की पिटाई

कौन हैं युधिष्ठिर सिंह

भारतीय जनता पार्टी का जिलाध्यक्ष बने युधिष्ठिर सिंह पहली बार 1998 में गोरखपुर के सहजनवां विधानसभा क्षेत्र के पाली मंडल का अध्यक्ष बने थे। संगठन के विभिन्न पदों पर रहते हुए वह 2012 में पार्टी की जिला इकाई में बतौर कोषाध्यक्ष समायोजित किए गए। 2015 में उनको जिला महामंत्री बनाया गया। इस बार उनको जिला भाजपा मुखिया बनाया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो