scriptदुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का चुनाव 15 सितंबर से होगा शुरू, जोड़तोड़ प्रारंभ | BJP elections announced, booth elections will be completed by 20 sep | Patrika News

दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का चुनाव 15 सितंबर से होगा शुरू, जोड़तोड़ प्रारंभ

locationगोरखपुरPublished: Aug 29, 2019 03:44:19 am

संगठन के जिम्मेदार बैठक कर दे रहे हैं संगठन में समर्पित लोगों को आगे लाने की नसीहत

Pankaj singh

पंकज सिंह

भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party)के संगठनात्मक चुनाव के लिए जोड़तोड़ शुरू हो गया है। उधर, संगठन लगातार चुनावी तैयारियों की समीक्षा में लगा हुआ है। गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी व प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह(MLA Pankaj Singh) ने बुधवार को संगठनात्मक चुनाव की तैयारियां परखी।
Read this also: गोरखनाथ क्षेत्र से मेटा्रे निकालना अधिकारियों के गले की फांस, कैसे सकरी सड़क के दोनों ओर की घरों को बचाया जाए!

तैयारियों का जायजा लेते हुए पंकज सिंह ने बताया कि पूरे देश में एक साथ संगठनात्मक चुनाव होंगे। 15 सितंबर से संगठनात्मक चुनाव शुरू हो जाएगा। पहले चरण में बूथ अध्यक्षों व मंडल अध्यक्षों का चुनाव होगा। उसके बाद अक्तूबर में जिलाध्यक्षों का चुनाव होगा। जिलाध्यक्ष का चुनाव होने के बाद प्रदेश के अध्यक्षों का चुनाव होगा।
प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने बताया कि 20 सितंबर तक बूथों के अध्यक्ष के चुनाव हर हाल में करा लिए जाएंगे। इसके बाद से मंडल के चुनावों की कवायद प्रारंभ हो जाएगी। मंडल अध्यक्षों के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारियों व सहायक चुनाव अधिकारियों की तैनात कर दी गई है।
पंकज सिंह ने कहा कि संगठनात्मक चुनाव में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को ही जगह हर हाल में दिया जाए। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को पद मिले यह भी सुनिश्चित किया जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो