शनिवार को पीड़िता से मुलाकात करने एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह दो बार अस्पताल पहुंचे। पहली बार दोपहर में भाजपा एमएलसी अपने समर्थकों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। तब पुलिस कर्मियों द्वारा पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए महिला अस्पताल ले जाया गया था। इसलिए वह लौट आये। करीब 3 बजे एमएलसी सिंह पुन: जिला अस्पताल पहुंचे। वहां पीड़िता युवती से मुलाकात की। युवती और उसके परिवारीजन से एमएलसी ने बात कर पूरी जानकारी ली।
एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह काफी जघन्य घटना है। दोषियों को चिह्नित कर तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उनकी बर्खास्तगी हो ताकि यह संदेश जाए कि भाजपा सरकार में जो भी गलत करेगा, सख्त से सख्त सजा पाएगा।