scriptBJP MP कमलेश पासवान को डेढ़ साल की सजा, पूर्व विधायक पर भी आया फैसला | BJP MP Kamlesh Paswan sentenced for 18 month in 2008 case | Patrika News

BJP MP कमलेश पासवान को डेढ़ साल की सजा, पूर्व विधायक पर भी आया फैसला

locationगोरखपुरPublished: Nov 27, 2022 04:38:02 pm

Submitted by:

Rizwan Pundeer

कमलेश पासवान ने मायावती सरकार के समय विरोध प्रदर्शन और रास्ता जाम किया था। इस मामले में अब कोर्ट ने फैसला दिया है।

kamlesh.jpg

भारतीय जनता पार्टी के सांसद कमलेश पासवान

उत्तर प्रदेश की बांसगांव सीट से भाजपा के सांसद कमलेश पासवान को डेढ़ साल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने सांसद पर 2 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। कमलेश पासवान के खिलाफ ये केस 2008 मेें दर्ज हुआ था।

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर किया था जाम
गोरखपुर से सटी बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान 2008 में समाजवादी पार्टी में थे। उस समय प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी की सरकार थी। जनवरही 2008 में अखिलेश यादव और शिवपाल यादव को गिरफ्तारी किया गया था।
इस पर कमलेश पासवान और दूसरे नेताओं ने गोरखरपुर बीआरडी कॉलेज के गेट के सामने चक्का-जाम किया था। इस मामले को लेकर उन पर केस हुआ था। ये मामला एमपी/एमएलए कोर्ट में चल रहा था।
यह भी पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की मिली धमकी, बदायूं का युवक गिरफ्तार



कोर्ट ने सांसद कमलेश पासवान, पूर्व विधायक चंद्रेश पासवान, रामवृक्ष यादव, महेश पासवान, राम आसरे, सुनील पासवान, खुद्दुस उर्फ घुहुस को एक साल छह माह जेल की सजा सुनाई है। सजा के बाद सभी को कोर्ट ने जमानत दे दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो