scriptदेवरिया के मदनपुर घटना की जाँच स्पेशल टीम करे, एसपी कर रहे जांच प्रभावित: योगी आदित्यनाथ | bjp mp yogi adityanath said on madanpur police station burnt case | Patrika News

देवरिया के मदनपुर घटना की जाँच स्पेशल टीम करे, एसपी कर रहे जांच प्रभावित: योगी आदित्यनाथ

locationगोरखपुरPublished: Jan 11, 2017 08:02:00 am

Submitted by:

Ashish Shukla

उपद्रवियों ने थाना फूंकने के बाद लोगों के घरों में की थी आगजनी

bjp

bjp

गोरखपुर. देवरिया के मदनपुर में थाना फूंक हथियार लूटने और दुकानों में आगजनी और लूटपाट की घटना के बाद उपद्रवियों पर कार्रवाई नहीं किये जाने पर बीजेपी के सांसद गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने पुलिस प्रशासन को चेताया है। उन्होंने कहा कि आगजनी एवं लूटपाट करने वाले उपद्रवियों के खिलाफ देवरिया जनपद का पुलिस प्रशासन द्वारा सत्ता के दवाब में कार्यवाहीं न करना अराजकता को बढ़ाने की कुत्सित चेष्ठा है। पुलिस प्रशासन इस दुस्साहसिक घटना के लिए जिम्मेदार तत्वों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करे। उन्होंने आरोप लगाया है कि देवरिया एसपी जानबूझकर दोषियों पर कार्रवाई नहीं करने दे रहे न ही निष्पक्ष जांच करने दे रहे।


इस घटना पर प्रदेश की सपा सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि मदनपुर की घटना यूपी में बदतर कानून व्यवस्था की स्थिति तथा सत्ता के संरक्षण में पल रहे पेशेवर अपराधियों और माफिया सरगनाओं का प्रशासन के साथ गठजोड़ को भी प्रदर्शित करता है। पिछलें 14 वर्षों में प्रदेश में जो सरकारें आई उन्होंने अपने राजनीतिक स्वार्थो के लिए न केवल शासन सत्ता का खुलेआम दुरूपयोग किया अपितु पेशेवर अपराधियों, माफिया सरगनाओं और उपद्रवी तत्वों को राजनीतिक हथियार बनाकर अराजकता फैलाने में कोई कोर-कसर नही छोड़ा। यही कारण है कि इन पेशेवर अपराधी उपद्रवी तत्वों के मन से पुलिस वर्दी का कोई भय नही। वह न केवल थाने में आगजनी करते है अपितु पुलिस अधिकारियों के साथ मारपीट करते है, उनकी वर्दी फाड़ते है और थाने में रखे गये असलहों को भी लूटकरके सरेआम निकल जाते है। उन्होंने कहा कि जो पुलिस इन उपद्रवियों के सामने मौन एवं निरीह बनी है वह आम जनता को क्या सुरक्षा प्रदान करेगी? यही कारण है कि आम जनमानस का शासन-प्रशासन की व्यवस्था से मोह भंग हो रहा है और तेजी के साथ विश्वास घट रहा है। 


उन्होंने कहा कि एक सप्ताह होने जा रहा है लेकिन अभी तक आई.पी.सी. की धाराओं में उपद्रवी तत्वों की गिरफ्तारी नही हुई। देवरिया जनपद का पुलिस प्रशासन इस प्रकरण को ऐसे देख रहा है जैसे वहॉ कोई घटना ही घटित नही हुई हो। पुलिस अधीक्षक देवरिया की भूमिका पहले से ही संदिग्ध रही है। विजयादशमी के अवसर पर लार एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों में इसी पुलिस अधीक्षक ने एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए स्थानीय जनता को न केवल प्रताड़ित किया था अपितु एक घटना में दर्जनों एफ.आई.आर. कराये थे। लेकिन मदनपुर की घटना में उपद्रवियों के खिलाफ कार्यवाहीं न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गम्भीर प्रश्न खड़ा करता है। 

पुलिस अधीक्षक की रूचि मदनपुर की घटना में उपद्रवी तत्वों को गिरफ्तारी करने के बजाय निरीह व्यापारियों को परेशान करने, उनके व्यापारिक प्रतिष्ठानों को उजारने की धमकी दे रहे है और शान्ति व्यवस्था बनाने के लिए गये पी.ए.सी. जवानों से पुलिस अधीक्षक बेवजह उलझ रहे है। योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर परिक्षेत्र एवं गोरखपुर जोन के पुलिस अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि मदनपुर की घटना की पीछे उपद्रवियों के साथ-साथ राष्ट्रविरोधी तत्वों की संलिप्तता की जांच भी करें और दोषियों के प्रति अविलम्ब कार्रवाई हो। इसके लिए देवरिया की पुलिस के बजाय गैर जनपद से स्पेशल टीम को भेजकर उन सभी उपद्रवियों के खिलाफ प्रभावी कार्य किया जाय। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो