script

बीजेपी के प्रदेश व क्षेत्रीय पदाधिकारी अब 30 नवम्बर तक मंडलों में प्रवास पर

locationसिद्धार्थनगरPublished: Nov 25, 2019 02:42:20 am

भाजपा ने पदाधिकारियों को प्रवास के लिए क्षेत्र का किया आवंटन

b

मोहक सुरों में एक दूसरे को पटखनी दे रहे हैं राजनीतिक दल

भारतीय जनता पार्टी जिलास्तरीय नया संगठन घोषित होने के पहले ही संपर्क, संवाद व प्रवास की शुरूआत कर दी है। 30 नवम्बर तक भाजपा के वरिष्ठ नेता विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास पर रहेंगे। गोरखपुर-बस्ती मंडल के विभिन्न जिलों में प्रवास कार्यक्रम की अधिकारिक घोषणा के साथ कार्यक्रम शुभारंभ भी कर दिया गया है। मंडल के प्रवासी पदाधिकारी मंडल में निवास करने वाले सभी प्रमुख कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों से संपर्क और भेंटकर संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए कार्य करेंगे।
Read this also: विदेश गया था बेटा, मौत की आर्इ खबर, एक महीना से कर रहे शव का इंतजार

गोरखपुर क्षेत्र के सभी 286 मंडलों में क्षेत्र में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी प्रवास करेंगे। मंडल प्रवास के दौरान सभी नए एवं पुराने मंडल अध्यक्षों संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संपर्क कर संगठन के कार्यक्रम की योजना आदि के बारे में विस्तार से ये लोग चर्चा करेंगे।
गोरखपुर क्षेत्र में प्रदेश व क्षेत्र के कुल 27 पदाधिकारी हैं। इन पदाधिकारियों को दस से बारह मंडल प्रवास के लिए सौंपे गए हैं।
क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने पीपीगंज, जंगल कौड़िया, कैम्पियरगंज विधानसभा में प्रवास प्रारम्भ कर चुके हैं। उन पर पिपराईच विधानसभा के चरगांवा मंडल, कैम्पियरगंज विधानसभा के पीपीगंज, कैंपियरगंज सोनौरा बुजुर्ग, कौड़िया जंगल तथा सहजनवा विधानसभा के सहजनवां, पाली, उनवल एवं पिपरौली मंडल में प्रवास की जिम्मेदारी है। प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र शुक्ला खड्डा, रामकोला और पडरौना विधानसभा के मंडलों में प्रवास करेंगे।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा राय पडरौना, फाजिलनगर एवं तमकुही विधानसभा के मंडलों में प्रवास करेंगे।
प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह तमकुही, हाटा नगर, हाटा देहात एवं कुशीनगर के मंडलों में प्रवास करेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह बांसगांव, चिल्लूपार एवं खजनी विधानसभा के मंडल में प्रवास करेंगे। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सज्जन मणि त्रिपाठी गोरखपुर जिले के खजनी, चैरीचैरा के मण्डलों में प्रवास करेंगे।
प्रदेश मंत्री त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी गोरखपुर नगर एवं गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा के मंडलों में प्रवास करेंगे।
क्षेत्रीय महामंत्री देवेंद्र यादव लालगंज गोपालपुर फूलपुर विधानसभा के मंडलों में प्रवास करेंगे। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह गौतम दीदारगंज मेहनगर विधानसभा के मंडलों में प्रवास करेंगे।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश निषाद सगड़ी, अतरौलिया और निजामाबाद विधानसभा के मण्डलों में प्रवास करेंगे। दर्शना सिंह आजमगढ़, मुबारकपुर और निजामाबाद विधानसभा के मंडल में प्रवास करेंगी।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय बेल्थरा रोड एवं रसड़ा विधानसभा के मंडल में प्रवास करेंगे। क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय फेफना, सिकंदरपुर एवं बलिया विधानसभा के मंडल में प्रवास करेंगे।
क्षेत्रीय मंत्री डॉ शकुंतला चैहान बलिया सदर, बांसडीह एवं बेरिया विधानसभा के मंडल में प्रवास करेंगी।
क्षेत्रीय महामंत्री प्रेमचंद मिश्रा फरेंदा एवं पनियरा विधानसभा के मंडलों में प्रवास करेंगे। क्षेत्रीय मंत्री अजय तिवारी महाराजगंज सदर एवं नौतनवा विधानसभा के मंडल में प्रवास करेंगे। क्षेत्रीय मंत्री गोविंद माधव सिसवा एवं खलीलाबाद विधानसभा के मंडल में प्रवास करेंगे।
क्षेत्रीय मंत्री बृंदा कुशवाहा मेहदावल एवं धनघटा विधानसभा की मंडलों में प्रवास करेंगी। क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र प्रताप राव शोहरतगढ़ एवं कपिलवस्तु विधानसभा की मंडलों में प्रवास करेंगे।
क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप शुक्ला बांसी एवं इटावा विधानसभा के मंडल में प्रवास करेंगे। अशोक सिंह डुमरियागंज एवं देवरिया सदर विधानसभा के मंडलों में प्रवास करेंगे। क्षेत्रीय मंत्री विश्वजीताशु सिंह आशु बरहज, रुद्रपुर, पथरदेवा एवं रामपुर कारखाना विधानसभा के मंडलों में प्रवास करेंगे।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह रामपुर कारखाना सलेमपुर एवं भाटपार रानी के मंडलों में प्रवास करेंगे। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरिनाथ भाई मऊ सदर एवं मोहम्मदाबाद विधानसभा के मंडलों में प्रवास करेंगे।
क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी मधुबन एवं घोसी विधानसभा के मंडलों में प्रवास करेंगे। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिन्हा रुधौली एवं सदर विधानसभा के मंडलों में प्रवास करेंगे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश हरैया, महादेवा एवं कप्तानगंज विधानसभा के मंडलों में प्रवास करेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो