scriptपूर्वांचल की इन सीटों पर बढ़ी भाजपा की मुश्किलें, महागठबंधन यहां इस स्थिति में… | BJP position not well against Grand Alliance on this seats | Patrika News

पूर्वांचल की इन सीटों पर बढ़ी भाजपा की मुश्किलें, महागठबंधन यहां इस स्थिति में…

locationगोरखपुरPublished: Jan 16, 2019 01:40:11 pm

योगी के गढ़ में मिशन लोकसभा 2019

Akhilesh Yogi

Akhilesh Yogi

सपा-बसपा की राह एक होने से बीजेपी की मुश्किलें यूपी में बढ़ सकती हैं। दोनों पार्टियों का वोटबैंक एकमुश्त होने से सत्ताधारी दल को किसी दूसरी रणनीति पर मंथन करना होगा। गोरखपुर-बस्ती मंडल की सभी नौ सीटों पर महागठबंधन सीधे तौर पर भाजपा से मुकाला करता हुआ नजर आ रहा। रणनीतिकार मानते हैं कि सपा-बसपा के साथ आने से महागठबंधन के वोटों में वृद्धि होगी तो यह बीजेपी के लिए साफ तौर पर खतरे की घंटी है। हालांकि, 2014 में बसपा और सपा को मिले वोटों को जोड़ दें तो भाजपा से एकतरफा चुनौती महागठबंधन करता दिख रहा। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी व कांग्रेस अलग अलग चुनाव मैदान में थे। सबने अपना बेस वोटबैंक बटोरने का साथ प्रत्याशी के समीकरण को साधते हुए जीत के लिये दम भरा। हालांकि, इस चुनाव में मंडल की सभी नौ सीटों पर भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल की। इस जीत में मंडल के कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा इसमें कांग्रेस के कद्दावर नेता व तत्कालीन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह भी शामिल रहे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने तो पलटी मारते हुए सबसे पहले ही भाजपा का दामन थाम लिया और बीजेपी के सिंबल से चुनाव मैदान में उतरे तथा जीते।
हालांकि, इन पांच सालों में राजनैतिक परिदृश्य पूरी तरह से बदल चुका है। कभी घोर विरोधी रहे सपा व बसपा अब एक दूसरे को मजबूत करने का दम भर रहे। तो 2017 विधानसभा में एक साथ आए सपा-कांग्रेस की राहें जुदा हो चुकी हैं।
प्रदेश में नए महागठबंधन पर चुनावी बिसात बिछ रही। समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी सहित कई छोटे दल इस महागठबंधन में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में यह सत्ताधारी बीजेपी की मुश्किलें खड़ी करें तो आश्चर्य नहीं होगा।
जानकर मानते हैं कि गोरखपुर-बस्ती मंडल की नौ सीटों पर सपा-बसपा का वोटबैंक ही भाजपा का मुकाबला करने के लिए काफी है। केवल 2014 में मिले दोनों दलों के वोट को अगर जोड़ दिया जाए तो मुकाबला काफी रोचक हो सकता है।

किस लोकसभा सीट पर किस दल ने पाए कितने वोट

गोरखपुर

भाजपा ( योगी आदित्यनाथ) 539127
कांग्रेस ( अष्ठभुजा त्रिपाठी) 45719
सपा (राजमति निषाद) 226344
बसपा (रामभुवाल निषाद) 176412


कुशीनगर

भाजपा (राजेश पांडेय) 370051
कांग्रेस (आरपीएन सिंह) 284511
सपा (राधेश्याम सिंह) 111256
बसपा( संगम मिश्र) 132881
देवरिया

भाजपा(कलराज मिश्र) 496500
कांग्रेस (सभा कुंवर) 37752
सपा (बालेश्वर यादव) 150687
बसपा( नियाज अहमद) 230862

बांसगांव

भाजपा (कमलेश पासवान) 417959
कांग्रेस (संजय कुमार) 50675
सपा ( गोरख पासवान) 133675
बसपा (सदल प्रसाद) 228443

महराजगंज

भाजपा ( पंकज चैधरी) 471542
कांग्रेस ( हर्षवर्धन) 57193
सपा (अखिलेश सिंह) 213974
बसपा (काशीनाथ शुक्ल) 231084
सलेमपुर

भाजपा ( रविन्द्र कुशवाहा) 392213
कांग्रेस (भोला पांडेय) 41890
सपा(हरिवंश सहाय) 159688
बसपा(रविशंकर सिंह) 159871

बस्ती
भाजपा (हरीश द्विवेदी) 357680
कांग्रेस(अम्बिका सिंह) 27673
सपा(डिम्पल सिंह) 324118
बसपा (राम प्रसाद चैधरी) 283747

संतकबीर नगर

भाजपा (शरद त्रिपाठी) 348892
कांग्रेस (रोहित पांडेय) 22029
सपा ( भालचंद यादव) 240169
बसपा( कुशल तिवारी) 250914
डुमरियागंज

भाजपा (जगदंबिका पाल) 298845
कांग्रेस ( रानी वसुंधरा) 88117
सपा( माता प्रसाद पांडेय) 174778
बसपा( मोहम्मद मुकीम) 195257

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो