scriptपीएम मोदी अपना मकान नहीं पूरे हिंदुस्तान के गरीबों का मकान बनवा रहे | BJP state President big statement on PM Modi, thousand of people heard | Patrika News
गोरखपुर

पीएम मोदी अपना मकान नहीं पूरे हिंदुस्तान के गरीबों का मकान बनवा रहे

जनसंघ नेता व पूर्व मंत्री रविंद्र किशोर शाही के पुण्यतिथि समारोह में बोले प्रदेश अध्यक्ष

गोरखपुरOct 19, 2019 / 12:26 pm

धीरेन्द्र विक्रमादित्य

Swatantra Dev Singh

स्वतंत्रदेव सिंह

पूर्व मंत्री रविंद्र किशोर शाही की पुण्य तिथि में पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के हाथ में सत्ता आने से विकास की गंगा बहती है लेकिन यह सत्ता जब कांग्रेस के हाथ में आती है तो भ्रष्टाचार की जननी बन जाती है। सपा-बसपा के हाथों में जाने पर दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार में डूब जाती हैं।
Read this also: होमगार्डाें के इस ऐलान से प्रदेश सरकार व पुलिस सकते में, अधिकारियों में हड़कंप

देवरिया के आचार्य नरेंद्र देव इंटर काॅलेज के प्रांगण में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए वैज्ञानिकों ने मंगल पर तिरंगा लहराया तो प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अनुच्छेद 370 खत्म कर श्रीनगर चैक पर तिरंगा फहराने का कार्य किया। श्रीनगर चैक पर आतंकवाद, अलगाववाद व भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाना वाले गैंग बिल में घुस गए हैं। अब जम्मू-कश्मीर का विकास होगा। पीएम मोदी अपने परिवार के लिए मकान नहीं बनवा सकते। सरकारी गाड़ी में नहीं बैठा सकते, लेकिन गरीबों के लिए मकान व शौचालय निर्माण का कार्य किया। पांच साल में 11 करोड़ शौचालय व 50 करोड़ गरीब परिवारों को आयुष्मान कार्ड दिया। उन्होंने सवाल किया कि ऐसा निर्णय लेने वाला बेटा हिंदुस्‍तान में मिलेगा क्या।
पुण्यतिथि कार्यक्रम में भाजपा के तमाम नेता-पदाधिकारी, सांसद-विधायक मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो